13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने भरा पर्चा, नामांकन से पहले फिर क्यों चर्चा में आए नरोत्तम मिश्रा

Datia By-election Update: दतिया उपचुनाव से पहले दतिया से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

दतिया

image

Saurabh Mall

Jul 13, 2026

Datia By-election Narottam Mishra

दतिया उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने भरा पर्चा (सोर्स: ANI)

Datia By-election Narottam Mishra: दतिया उपचुनाव ने मध्य प्रदेश की राजनीति में एक भावुक पल जोड़ दिया है। भाजपा की नामांकन सभा के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंच पर अचानक भावुक हो गए। भाषण देते-देते उनकी आंखों से आंसू निकल आए। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

दरअसल, इस बार भाजपा ने दतिया से नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध भी किया था। इसके बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को स्वीकार किया और नामांकन रैली में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें 30 साल तक विधायक और 15 साल तक मंत्री बनने का अवसर दिया। इससे ज्यादा उन्हें पार्टी से कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है। वह पूरी ताकत से आशुतोष तिवारी को जिताने में जुटेंगे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह दतिया के हर गांव जाएंगे, हर घर के सामने सिर झुकाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन पर पूरा भरोसा है और वह नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता विकास के साथ है और भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

अपने भाषण में नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दतिया की लड़ाई विकास और पिछड़ेपन के बीच है। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर भी पलटवार किया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा में फूट की बात करती है, जबकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आज दतिया की तस्वीर बदल चुकी है। पहले यहां तांगे चलते थे, अब हवाई जहाज की सुविधा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में डाकुओं का डर था, जबकि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर साफ किया कि उन्हें टिकट नहीं मिलने का कोई दुख या नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सबसे बड़ा होता है और हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अंत तक भाजपा के सिपाही बने रहेंगे और आशुतोष तिवारी की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

3 अगस्त को होगी मतगणना

बता दें कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी। कांग्रेस ने यहां से कुंवर घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग