13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur By-election: तेजप्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर बेटी का भावुक बयान, बोली-‘मेरी मां निर्दोष हैं’

Tej Pratap Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के बाद जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें बेल भी मिल गई। गिरफ्तारी पर उनकी बेटी का भावुक बयान सामने आया, जबकि तेज प्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Jul 13, 2026

Veena Manvi Arrest

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव(फोटो-IANS)

Bankipur Assembly By-election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल (जेएसजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। इस बीच उनकी बेटी का भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी मां निर्दोष हैं और जनता की सेवा करने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, बाद में अदालत से वीणा मानवी को जमानत मिल गई।

नामांकन के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

वीणा मानवी सोमवार को पटना कलेक्ट्रेट में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही वह कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकलीं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।


बेटी का भावुक वीडियो आया सामने

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह भावुक नजर आती हैं और कहती हैं कि उनकी मां को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि सरकार उनसे डर गई है। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा जनता की सेवा करती रही हैं और वह निर्दोष हैं। बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि गंभीर अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, जबकि उनकी मां को जेल भेज दिया गया।

तेज प्रताप यादव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार को चुनाव से पहले जानबूझकर फंसाया गया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी का स्वभाव बेहद अच्छा है और वह चुनाव जीत रही थीं। उनके मुताबिक, इसी वजह से उन्हें झूठे मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव में हार की आशंका से परेशान हैं।

वीणा मानवी बोलीं- नामांकन रद्द कराने की साजिश हुई

वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन से पहले उन्होंने अपने खिलाफ लंबित मामलों और कानूनी स्थिति की जांच कराई थी, लेकिन उस समय उनके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट या लंबित आदेश नहीं था। वीणा मानवी ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें किसी तरह का स्पष्टीकरण देने या स्थिति स्पष्ट करने का अवसर दिए बिना हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उनका नामांकन प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई थी।