13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर उपचुनाव में पत्नी के साथ नामांकन भरने पहुंचे प्रशांत किशोर, प्रचार में उतरेंगी या नहीं?

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने पत्नी डॉ. जाह्नवी दास की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रशांत किशोर के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Jul 13, 2026

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर(फोटो-@iKumarSaurabh)

Prashant Kishor Nomination: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पटना समाहरणालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी उनके साथ मौजूद रहीं। नामांकन के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या वह चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कई बार उनकी तरफ से चुनाव प्रचार में सीधे तौर पर उतरने से मना किया गया है।

नामांकन के दौरान प्रशांत किशोर के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी दिखाई दीं। चुनावी माहौल के बीच उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा।

हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद दाखिल किया नामांकन

नामांकन से पहले प्रशांत किशोर ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा समाप्त होने के बाद वह समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए पटना समाहरणालय पहुंचे और नामांकन भरा। रोड शो के दौरान भोजपुर के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के पोस्टर भी दिखाई दिए।

यह सिर्फ मेरा नहीं, बिहार के भविष्य का नामांकन-प्रशांत किशोर

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल उनका नामांकन नहीं है, बल्कि बिहार में बदलाव और बेहतर भविष्य की उम्मीद का नामांकन है। उन्होंने इसे राज्य की राजनीति में नई शुरुआत का संकेत बताया।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पटना में राजनीतिक हलचल चरम पर रही।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

तेजप्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी हिरासत में ली गईं


पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के दौरान सोमवार को बड़ी राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन फॉर्म दाखिल करने के कुछ ही देर बाद कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार को एक झूठे मामले में फंसाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और मामले में न्यायपालिका पर भरोसा रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्टी कानूनी विकल्प अपनाते हुए अदालत का रुख करेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग