
चांदीपुरा वायरस (फ़ोटो- istock)
Chandipura Virus: गुजरात में तेजी से फैल रहे चांदीपुरा वायरस को लेकर गांधीनगर में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य में सात बच्चे इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित बच्चों में से तीन की मौत हो गई है, जबकि बाकी चार की हालत गंभीर है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने माता-पिता से अपील की कि अगर बच्चों में तेज बुखार, उल्टी या दौरे जैसे लक्षण दिखें, तो उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। राज्य सरकार ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को संदिग्ध मामलों की तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है। प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई और कीटनाशक छिड़काव का इंतजाम किया गया है । साथ ही जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया है।
खबर अपडेट हो रही है
Updated on:
13 Jul 2026 06:21 pm
Published on:
13 Jul 2026 06:21 pm
