9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांकीपुर उपचुनाव में ट्रांसजेंडर प्रिया सिन्हा की एंट्री; निर्दलीय किया नामांकन, बोलीं- जनता काम देखती है, कद नहीं

Bankipur bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रिया सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, नशे की समस्या और सामाजिक कल्याण के मुद्दों को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 13, 2026

bankipur bypoll

बांकीपुर से ट्रांसजेंडर कैंडीडेट प्रिया सिन्हा (फोटो -IANS)

Bankipur bypoll: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की लड़ाई हर गुज़रते दिन के साथ और दिलचस्प और कई पार्टियों के बीच होती जा रही है। जहां एक तरफ़ इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है और 'जन सुराज' के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) पूरे जोश के साथ रणनीति बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब इस मुकाबले में एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रिया सिन्हा की भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एंट्री हो गई है। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रिया सिन्हा ने कहा कि जनता राजनीतिक दिग्गजों को उस नजरिए से नहीं देखती जैसा उन्हें अक्सर दिखाया जाता है, क्योंकि ये नेता जमीनी स्तर पर समाज के कल्याण के लिए कोई ठोस काम करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता असल में किए गए काम को देखती है, न कि नेता के कद को।

प्रशांत किशोर की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना होगी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और भाजपा (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर का खुलकर समर्थन किया है। खुद प्रशांत किशोर भी लगातार क्षेत्र में पैदल यात्रा कर जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

बांकीपुर बिहार की प्रमुख शहरी विधानसभा सीटों में गिनी जाती है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ रही है। यही वजह है कि इस उपचुनाव पर सभी प्रमुख दलों की नजरें टिकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर सीट से विधायक थे, लेकिन राज्य सभा के लिये चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे की वजह से यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।