8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Telangana Murder Case: तेलंगाना में 6 हत्याओं का आरोपी राज कुमार मृत मिला, 60 घंटे की तलाश खत्म

POCSO Accused Found Dead: POCSO केस के एक आरोपी ने बदले की आग में 3 मासूमों समेत 6 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पूरे राज्य को दहलाने वाले इस सनकी हत्यारे की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी थीं, लेकिन अंत बेहद चौंकाने वाला रहा।
2 min read
Google source verification
POCSO Accused Found Dead

POCSO Accused Found Dead: तेलंगाना हत्याकांड: 6 लोगों की हत्या के आरोपी का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका (फोटो सोर्स : ANI)

Telangana POCSO Case: दिल दहला देने वाली यह वारदात तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले की है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। 'फ्यूचर सिटी' पुलिस कमिश्नरेट इलाके में एक POCSO (पॉक्सो) कानून के आरोपी राज कुमार ने प्रतिशोध और सनक की सारी हदें पार करते हुए दो परिवारों के 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे आरोपी का अंत भी आखिरकार उसकी खुद की मौत के साथ हुआ। पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे इस साइको किलर की लाश सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पंजारला गांव के एक खाली पड़े रियल एस्टेट वेंचर में ऊंची घास के बीच बरामद हुई।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

बीते दो दिनों से राजकुमार की तलाश की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कोथुर मंडल में उसके शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास जहर की एक बोतल मिली। पुलिस आत्महत्या का संदेह जता रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दो घंटे में अंजाम दिया हत्याकांड

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने कथित तौर पर 10 जुलाई की रात शाबाद मंडल के दैवलगुडा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब दो घंटे के भीतर इन हत्याओं को अंजाम दिया। पहले उसने शाबाद के कुम्मारिगुडा रोड स्थित एक घर में 17 वर्षीय लड़की की मां लक्ष्मी और नानी रुक्कम्मा की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की को साथ लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर गांव में उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सरिता और अपने चार वर्षीय तथा डेढ़ वर्षीय दोनों बेटों की भी हत्या कर दी।

इन हत्याओं के बाद सिटी पुलिस ने राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया था।

राजकुमार पर मई में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बाल यौन उत्पीड़न अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे पिछले महीने इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गई थी।