13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Telangana Crime: पत्नी और दो बेटों समेत 6 लोगों की हत्या का आरोपी मृत मिला, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Telangana Murder Case: पत्नी, दो बेटों और तीन अन्य लोगों की हत्या के आरोप में दो दिन से फरार चल रहे आरोपी का शव सोमवार को रंगारेड्डी जिले में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rakesh Mishra

Jul 13, 2026

Telangana Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद। अपनी पत्नी, दो छोटे बेटों और अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित छह लोगों की हत्या करने के बाद दो दिनों से फरार चल रहे व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के कोथुर मंडल के पेनजेरला में 29 वर्षीय बी. राजकुमार का शव मिला। स्थानीय लोगों ने एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में की।

पास में विषाख्त की एक बोतल मिलने से आत्महत्या का संदेह है। पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। 10 जुलाई की रात को रंगारेड्डी जिले में दो अलग-अलग हमलों में हत्याएं करने वाले राजकुमार की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। फ्यूचर सिटी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

दो जगहों पर किया मर्डर

पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने कथित तौर पर दो घंटे के भीतर लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो स्थानों पर हत्याएं कीं और फिर रात करीब 11:50 बजे अपने पिता को फोन करके हत्याओं के बारे में बताया और आत्महत्या करने की योजना भी जताई। राजकुमार के पिता पुलिस स्टेशन गए और पुलिस को अपने बेटे के कथित कबूलनामे के बारे में बताया। आरोपी ने नाबालिग लड़की, उसकी मां और उसकी नानी की हत्या कर दी।

यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप

उसने अपनी पत्नी और चार और डेढ़ साल के दो बेटों की भी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने कथित तौर पर चाकू से सभी छह पीड़ितों को गोदकर उनके गले काट दिए। पुलिस जांच में पता चला कि राजकुमार ने एक घर से हत्याएं शुरू कीं, जहां 17 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रहती थी। लड़की ने उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने कथित तौर पर लड़की की मां और नानी की हत्या करने के बाद उसे अपने साथ ले गया।

उसने लड़की की हत्या लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में की। आरोपी पर मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बाल यौन उत्पीड़न अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्हें पिछले महीने अग्रिम जमानत मिल गई थी। पुलिस को शक है कि ये हत्याएं आपराधिक मामले के बदले की कार्रवाई थीं।