19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“कैंसर पीछा नहीं छोड़ता” हिना खान को देखकर लोग हुए हैरान, किसी ने दिया उम्र का हवाला तो किसी ने कहा कर्मा

Hina Khan Video: कैंसर को हराकर आगे बढ़ रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी बदली बुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर कुछ असंवेदनशील सोशल मीडिया यूजर्स ने हिना की बीमारी और लुक्स का मजाक उड़ाया है, जिसके बाद उनके फैंस भड़क गए हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दे रहे हैं।
3 min read
Google source verification
Hina Khan trolled for physical appearance she looking bulky people shocked compare swara bhaskar after cancer

हिना खान (Photo Souce- Actress Instagram)

Hina Khan trolled for physical appearance: टीवी अभिनेत्री हिना खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनका एक नया वीडियो है, जिसमें वह काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही उनका वीडियो सामने आया उनके लाखों फैंस हैरान रह गए हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करना भी शुरू कर दिया है। किसी ने उनकी उम्र को लेकर सवाल उठाए, तो कुछ लोगों ने उनकी बीमारी को लेकर असंवेदनशील बातें लिखीं हैं।

हिना खान को देख लोग हुए हैरान

हिना खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वह सोफे पर बैठी हुईं नजर आ रही हैं। उनके साथ उनके पति रॉकी जायसवाल और रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हिना खान 'लॉक अप सीजन 2' की बात कर रही हैं और शिल्पा शिंदे का भी जिक्र कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए हैं। हिना खान का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं।

हिना खान के वीडियो पर कमेंट की आई बाढ़

एक यूजर्स ने लिखा, "कैंसर पीछा नहीं छोड़ता।" दूसरे ने लिखा, "वो कैंसर सर्वाइवर हैं उनकी इज्जत करें।" तीसरे ने लिखा, "कैंसर से ये नहीं होता ये सब उम्र और खाने की पसंद की वजह से है।" एक अन्य ने लिखा क्या उन्हें थायराइड हो गया है? एक ने लिखा, "कर्म का फल बुरा होता है। वह अर्शी खान और शिल्पा शिंदे का मजाक उड़ाती थीं, लेकिन कैंसर के बाद वह खुद अर्शी जैसी लिखने लगी हैं।" वहीं एक ने उनकी तुलना स्वरा भास्कर से की है। ऐसे कमेंट्स के बाद कई फैंस हिना के समर्थन में उतर आए और ट्रोल करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

हिना के सपोर्ट में उतरे फैंस

एक यूजर ने लिखा, "बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, कोई भी इंसान ऐसी स्थिति से गुजर सकता है।" वहीं दूसरे ने कहा, "हिना जिस हिम्मत से इस मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं, वह हर किसी के लिए प्रेरणा है।" एक ने लिखा, "वह काफी दवाईयां लेती हैं जिस वजह से उनकी हालत थोड़ी खराब हो गई है।"

ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुकी हैं हिना खान

बता दें, हिना खान पिछले काफी समय से कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। इलाज के दौरान उन्होंने अपने बाल कटवाने से लेकर अस्पताल के कई पल भी फैंस के साथ शेयर किए थे। हर मुश्किल दौर में उन्होंने सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश की और लोगों को भी हिम्मत नहीं हारने का संदेश दिया था। बीमारी के बावजूद हिना लगातार अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस हर पोस्ट पर उन्हें ढेर सारा प्यार और हौसला देते हैं।