17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘TMKOC’ छोड़ने की फेक खबरों पर दिलीप जोशी का फूटा गुस्सा, बोले- ‘क्रॉस-चेक किए बिना खबरें न चलाएं’

Dilip Joshi Statement: तारक मेहता... जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने शो छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कई रिपोट्स बिना सच्चाई जाने और तथ्यों की पुष्टि किए चलाई जाती हैं। इसके साथ ही एक्टर ने मीडिया से भी अपील की कि वो किसी भी जानकारी की रिपोर्ट करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच करें।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 17, 2026

Dilip Joshi Taarak Mehta Exit

दिलीप जोशी ने एग्जिट अफवाहों पर मीडिया को लगाई फटकार। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम- bollywoodfive)

Dilip Joshi Taarak Mehta Exit: जेठालाल चम्पकलाल गड़ा उर्फ एक्टर दिलीप जोशी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपने एग्जिट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। पिछले 18 वर्षों से जेठालाल गड़ा का फेमस किरदार निभा रहे दिलीप जोशी ने बताया है कि वो लंबे समय से चल रहे इस सिटकॉम को नहीं छोड़ रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर उनके शो छोड़ने की अफवाहें फैल गई थीं।

'तारक मेहता…' छोड़ने की खबरों पर दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी

इन अफवाहों पर बात करते हुए, दिलीप जोशी ने ऑनलाइन एंगेजमेंट के लिए बिना पुष्टि वाली खबरें छापने के बढ़ते ट्ट्रेंड आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा, "कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया कमाई का जरिया बन गया है। ज्यादा से ज्यादा व्यूअर्स का ध्यान खींचने और व्यूज बढ़ाने के लिए, वो बिना सोचे-समझे हर तरह की खबरें छाप देते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे दुखद बात तब होती है जब बड़े-बड़े और प्रतिष्ठित मीडिया हाउस बिना फैक्ट चेक किए ऐसी ख़बरें पब्लिश करते हैं।"

दिलीप जोशी ने मीडिया से की खास अपील

तारक मेहता... एक्टर ने न्यूज ऑर्गनाइजेशंस से अपील की कि वो किसी भी जानकारी की रिपोर्ट करने से पहले उसकी पुष्टि करें। उन्होंने आगे कहा, "हो सकता है कि हम सोशल मीडिया पेजों को न रोक पाएं, लेकिन मैं हमारे सम्मानित मीडिया संगठनों से अनुरोध करूंगा कि वो किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले प्रोडक्शन हाउस या संबंधित सेलिब्रिटी से उसकी पुष्टि कर लें।"

पिछले कुछ दिनों में, कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि दिलीप 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। उनके इस वीडियो ने अब उन अफवाहों पर ताला लगा दिया है।

पहले भी उड़ चुकीं हैं ऐसी अफवाहें

ये पहली बार नहीं हुआ है जब लोकप्रिय सिटकॉम शो एक्टर्स द्वारा शो छोड़ने की अटकलों से घिरा हो। कुछ महीने पहले, कोमल हाथी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर को भी ऐसी ही अफवाहों का सामना करना पड़ा था, जब वे कुछ एपिसोड में नजर नहीं आई थीं। इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया था, "नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हूं। हां, कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैं दूर थी। मुझे अपने लिए कुछ समय चाहिए था।"

जेठा लाल का मस्तीभरा अंदाज

दिलीप जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने मस्ती भरे अंजाज में बात करते हुए दिलीप जोशी ने कहा, 'जैसे ही मैं सेट पर जेठालाल की मूंछ लगाता हूं, पूरी तरह उस किरदार में ढल जाता हूं और मूंछ हटाते ही मैं फिर से दिलीप जोशी बन जाता हूं। इसके आगे उन्होंने कहा कि 25-30 सालों की थियेटर की टैनिंग मुझे इतने सालों से एक ही किरदार को ताजगी के साथ निभाने में मदद करती है।"

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बारे में

भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो में से एक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' गोकुलधाम सोसाइटी के निवासियों के जीवन को दिखाता रहता है। कलाकारों की टोली में निर्मल सोनी, मुनमुन दत्ता, अमित भट्ट, सुनयना फौजदार, सचिन श्रॉफ, मंदार चंदवाडकर और सोनालिका जोशी शामिल हैं।