19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“राम भगवान हैं या मनुष्य?”, रणबीर कपूर के इस सवाल पर कुमार विश्वास ने 1 घंटे तक दिया था जवाब

Ranbir Kapoor In Ramayana: 'रामायण' फिल्म के स्पेशल प्रीव्यू के दौरान कुमार विश्वास ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में श्री राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने उनसे बेहद मासूमियत से एक सवाल पूछा था कि “राम भगवान हैं या मनुष्य”? और वह 1 घंटे तक इस सवाल का जवाब देते रहे थे। बाद में जब रणबीर ने उन्होंने पूछा तो रणबीर ने भी अपनी समझदारी ने उस सवाल का अनोखा जवाब दिया था।
2 min read
Google source verification
Ranbir Kapoor question Lord Ram God or human Kumar Vishwas gave a unique answer to this question

रणबीर कपूर और कुमार विश्वास (Photo Source- Instagram)

Ranbir Kapoor question Lord Ram God or human: इतिहास के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में बीती रात नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भव्य फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का एक स्पेशल प्रीव्यू इवेंट रखा गया था। यह इवेंट 24 जुलाई को फिल्म के ट्रेलर के वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले फिल्म की टीम को एक साथ लाने का एक ऐतिहासिक पल था। इस बड़े इवेंट में देश के जाने-माने कवि और गीतकार डॉ. कुमार विश्वास भी शामिल हुए।

कुमार विश्वास ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में एक बेहद खास भूमिका निभाई है। उन्होंने इस फिल्म के साउंडट्रैक के लिए गाने लिखे हैं। मंच पर बात करते हुए कुमार विश्वास ने एक बेहद दिलचस्प और दिल छू लेने वाला किस्सा शेयर किया, उन्होंने बताया कि एक दिन फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने उनसे कैरेक्टर को लेकर एक बेहद मासूम सवाल पूछा था।

राम को लेकर रणबीर ने पूछा था कुमार विश्वास से सवाल

कुमार विश्वास ने बताया की रणबीर मुझसे बार-बार बड़े अच्छे सवाल पूछ रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे आज भी याद है कि रणबीर ने इतने मासूम तरीके से मुझसे पूछा, 'सर, एक छोटी सी बात पूछूं? राम भगवान हैं या मनुष्य हैं?" और मैंने रणबीर को इस बात की गहराई समझाने के लिए लगभग 1 घंटे तक बात की। बातचीत खत्म होने के बाद मैंने उनसे पूछा, 'अब बताओ क्या समझे? राम भगवान हैं या मनुष्य?' तो रणबीर ने बेहद परिपक्वता से कहा, 'सर, मैं समझ गया हूं। राम सब कुछ हैं।"

ऑस्कर विनर्स के साथ कुमार विश्वास का अनोखा जुगलबंदी

बता दें, कुमार विश्वास ने 'रामायण' के साउंडट्रैक के लिए जो लिरिक्स लिखे हैं, वह संगीत की दुनिया में एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा है। इस फिल्म के जरिए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) और हॉलीवुड के दिग्गज कंपोजर हैंस जिमर (Hans Zimmer) पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए एक साथ आकर म्यूजिक बना रहे हैं।

इस ऐतिहासिक एसोसिएशन की घोषणा 9 जुलाई को की गई थी। ए.आर. रहमान ने कुमार विश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस प्रोजेक्ट में "भाषा पर बेजोड़ पकड़" और "रामायण की गहरी सांस्कृतिक समझ" लेकर आए हैं, जिससे उनके शब्द संगीत को सिर्फ सपोर्ट नहीं करते, बल्कि उसे एक अलग ऊंचाई पर ले जाते हैं।

रामायण का है 4,000 करोड़ का बजट

'रामायण' पुराने भारतीय महाकाव्य का दो भागों (Two-part adaptation) में बनाया जा रहा एक बड़ा रूप है। इस फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर श्री राम और भगवान परशुराम का डबल रोल कर रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अरुण गोविल (राजा दशरथ), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), लारा दत्ता (कैकेयी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और महानायक अमिताभ बच्चन (जटायु) के दमदार किरदार में नजर आएंगे।