19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घटा वजन, उतरा चेहरा, पहचानने मुश्किल हुए सलमान खान, फैंस ने अभिनेता की सेहत को लेकर जताई चिंता

Salman Khan Latest Look: सलमान खान का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो देखकर सलमान के पहचान ही नहीं पा रहे। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
Google source verification
Salman Khan Latest Look

सलमान खान का नया लुक (फोटो सोर्स- Twitter/trigguuuu)

Salman Khan Latest Look: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अपनी फिटनेस, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं। तीन दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे सलमान अक्सर अपनी फिल्मों और लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी किसी फिल्म नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सामने आए बदले हुए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सलमान खान की नई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस हैरान हैं। कई लोगों ने उन्हें पहली नजर में पहचानने तक में गलती कर दी, जबकि कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी।

बदले हुए अंदाज ने बढ़ाई फैंस की चिंता

हाल ही में सलमान खान मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अत्याधुनिक आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन किया और कई लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी सौंपीं। इस दौरान अभिनेता हल्के ऑलिव ग्रीन रंग की शर्ट और सिर पर कैप पहने नजर आए। उनका चेहरा पहले की तुलना में काफी अलग दिखाई दे रहा था। चेहरे पर पहले जैसी चमक नहीं दिखी और उनका लुक कुछ थका हुआ लग रहा था। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।

सोशल मीडिया पर आने लगे तरह-तरह के रिएक्शन

सलमान खान के इस नए लुक को देखने के बाद फैंस ने एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा, 'क्या ये सच में सलमान खान हैं?' तो किसी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। किसी ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसा लग रहा है जैसे सलमान को टीबी हो गया है या फिर वो अपनी बीमारी छुपा रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि ये किसी नई फिल्म के लिए अपनाया गया नया लुक हो सकता है, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि बढ़ती उम्र का असर भी इसकी वजह हो सकता है। हालांकि, अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कार्यक्रम में 'मातृभूमि' पर भी किया मजाक

कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने सलमान खान से उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की। इस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे इस फिल्म के बारे में सवाल न पूछे जाएं। उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर कर रहे हैं काम

भले ही सलमान खान का नया लुक चर्चा में हो, लेकिन उनके वर्क फ्रंट पर कोई ब्रेक नहीं लगा है। अभिनेता के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'मातृभूमि' काफी समय से चर्चा में है। इसके अलावा वो निर्देशक वंशी पैडीपल्ली और निर्माता दिल राजू की एक बड़े बजट की मल्टीलिंगुअल फिल्म में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा के होने की चर्चा है। वहीं, लंबे समय से प्रतीक्षित 'किक 2' को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं।