20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्स-वाइफ सीमा सजदेह संग रिश्ते पर सोहेल खान ने खोला राज, बोले- ‘अलायंस’ ने हमें फिर करीब ला दिया

Sohail Khan-Seema Sajdeh Relationship: रियलिटी शो ‘अलायंस’ में सोहेल खान ने एक्स-वाइफ सीमा सजदेह संग बेहतर होते रिश्ते पर खुलकर बात की। वहीं शो में कुशाल टंडन का विवाद और सुलह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jul 19, 2026

Sohail Khan Ex-Wife Seema Sajdeh

रियलिटी शो ‘अलायंस’ लेटेस्ट अपडेट। फोटो में सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह। (सोर्स: रियलिटी शो 'अलायंस' एक्स स्क्रीनशॉट)

Sohail Khan Ex-Wife Seema Sajdeh Latest Update:रियलिटी शो 'अलायंस' इस वक्त खूब चर्चा में है। कारण है शो के कंटेस्टेंट सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह। शो में ही अभिनेता सोहेल खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ बिताया समय उनके रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है। दोनों अब पहले से ज्यादा सहज होकर एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं।

सीमा के साथ फिर मजबूत हुआ रिश्ता

शो के लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल खान ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके और सीमा सजदेह के बीच चीजें अब पहले से बेहतर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शो के दौरान दोनों लगातार बातचीत कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे का पूरा ख्याल भी रख रहे हैं। उनके इस बयान ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

इससे पहले भी सोहेल ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया था। उन्होंने निखिल चिनप्पा से बातचीत में बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था। वह मानसिक रूप से भी कठिन दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने माना कि अपने व्यवहार की वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया, जिससे वह बेहद प्यार करते थे। हालांकि अब उन्हें लगता है कि वक्त के साथ रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

बता दें अभिनेता सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने वर्ष 2022 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। उनके दो बेटे हैं, जो फिलहाल सोहेल खान के साथ रहते हैं।

कुशाल टंडन के विवाद से मचा हंगामा

शो का माहौल उस समय अचानक गर्म हो गया जब वंशज सिंह ने एक लेटर पढ़ा, जिसमें कुशाल टंडन के गेमप्ले का मजाक उड़ाया गया और उन्हें मैनचाइल्ड कहा गया। यह बात कुशाल को नागवार गुजरी और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि कुशाल गुस्से में वंशज की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान धक्का-मुक्की में निखिल चिनप्पा भी बीच में आ गए और उन्हें गलती से धक्का लग गया। यह देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए।

इस पूरे घटनाक्रम से सोहेल खान काफी असहज नजर आए। उन्होंने साफ कहा- मैंने इसके लिए साइन अप नहीं किया था। मुझे अभी घबराहट हो रही है।

वहीं सीमा सजदेह और मिनी माथुर ने भी गुस्से और हिंसक व्यवहार पर नाराजगी जताई। स्थिति को संभालने के लिए शो के होस्ट कुणाल खेमू ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने कुशाल को समझाया कि किसी की बात से गुस्सा आ सकता है, लेकिन शारीरिक आक्रामकता कभी भी सही नहीं हो सकती। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा व्यवहार शो में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बाद में सीमा सजदेह ने भी कुशाल को शांत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। सीमा ने उन्हें याद दिलाया कि वह अपनी कहानी खुद लिख रहे हैं और उनके फैसले ही उनकी पहचान बनेंगे।

आखिरकार कुशाल टंडन ने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने निखिल चिनप्पा से धक्का लगने के लिए माफी मांगी। इसके बाद वंशज सिंह से भी बात की और दोनों ने अपने मतभेद खत्म करने का फैसला किया। कुशाल ने कहा कि उनके मन में वंशज के लिए कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है और वह उन्हें छोटे भाई की तरह देखते हैं। दोनों के गले मिलने के साथ यह विवाद खत्म हुआ और शो में एक भावुक पल देखने को मिला। फिलहाल 'अलायंस' में जहां एक ओर रिश्तों की नई शुरुआत देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर विवाद और इमोशनल पल भी दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं।