28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता’, कंगना रनौत के Gen Z वाले विवादित बयान पर विपक्ष का पलटवार

Kangana Ranaut on Gen Z Protesters: विपक्षी नेताओं ने Gen Z प्रदर्शनकारियों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने रनौत पर राजनीतिक समझ की कमी का आरोप लगाया और उनकी बातों को असंवेदनशील बताकर खारिज कर दिया।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 28, 2026

Kangana Ranaut

Gen Z विवाद पर घिरीं कंगना रनौत। (फोटो सोर्स: X- @KanganaTeam)

Kangana Ranaut Gen Z Protest Controversy:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के NEET पेपर लीक मामले पर हुए आंदोलन में शामिल हुए Gen Z प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बीजेपी सांसद कंगना रनौत की विवादित टिप्पणियों पर मंगलवार को विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।बता दें कि कंगना ने बीते दिन और आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक CJP प्रोटेस्ट और प्रदर्शनकारियों पर कई तरह के बयान दिए हैं, जिसके बाद से सियासी गलियारों में माहौल गरमा गया है।

कांग्रेस का पलटवार

कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने निशाना साधते हुए कहा कि कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है और उन पर लोकतंत्र और छात्र आंदोलनों की समझ न होने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे विपक्षी नेताओं ने भी उनकी राजनीतिक समझ और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उनकी टिप्पणियों को खारिज कर दिया।

अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "कोई उन्हें गंभीरता से नहीं लेता; उन्हें छात्र आंदोलन, लोकतंत्र या लोकतांत्रिक जीवन शैली के बारे में कोई जानकारी नहीं है; वो हमेशा बेबुनियाद बातें करती हैं…"

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी बीजेपी सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिछले बयानों से राजनीतिक समझ की कमी झलकती है। उन्होंने कहा, "वह एक अच्छी अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन एक सांसद के तौर पर वह सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हैं और कहती हैं कि देश 2014 के बाद ही आजाद हुआ। उन्हें गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। यहां तक ​​कि उनकी अपनी पार्टी, बीजेपी भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती, उन्हें गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है।"

समाजवादी पार्टी ने भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने भी ऐसी ही राय व्यक्त करते हुए कहा कि रनौत की राजनीतिक समझ सीमित है। सिंह ने कहा, "उनकी राजनीतिक समझ सीमित है। चुनाव जीतने के लिए लोग कभी-कभी फिल्म स्टार्स को उम्मीदवार बनाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर फिल्म स्टार को राजनीतिक समझ भी हो। बीजेपी सरकार में ऐसे लोगों को सिर्फ नाम के लिए पद दिए जाते हैं, जबकि असली काम बीजेपी खुद संभालती है। इसलिए, उनके बयानों को उतना ही गंभीरता से लिया जाना चाहिए जितना उनका राजनीतिक अनुभव और समझ का स्तर है।"

कंगना रनौत के प्रोटेस्ट के बाद आई रील्स और वीडियोज पर दी थी प्रतिक्रिया

बता दें कि विपक्ष की यह आलोचना तब आई है जब रनौत ने 'जेन Z' प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए विवाद खड़ा कर दिया। जंतर-मंतर और अन्य जगहों पर CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की आलोचना करते हुए, बीजेपी सांसद ने उनके सोशल मीडिया कंटेंट को "उल्टी लाने वाला" बताया और उनके व्यवहार की निंदा करने के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। रनौत ने लिखा: “मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी।

Gen Z के विरोध-प्रदर्शनों की ये रील्स देखकर उल्टी आती है। जिस तरह से वो बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं… मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं।”

उनके इन बयानों की विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की है। उनका आरोप है कि देश में पेपर लीक को लेकर युवा प्रदर्शनकारियों की चिंताओं पर ध्यान देने के बजाय, उन्होंने असंवेदनशील और भड़काने वाले बयान दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग