21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Bigg Boss 2026: पहली बार एक साथ आएंगे 6 भाषाओं के बिग बॉस, सलमान खान से लेकर सौरव गांगुली तक संभालेंगे कमान

Bigg Boss Six Editions: Bigg Boss 2026 सितंबर से पहली बार हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला समेत 6 भाषाओं में एक साथ शुरू होगा। सलमान खान, मोहनलाल, नागार्जुन, विजय सेतुपति, किच्चा सुदीप और सौरव गांगुली अलग-अलग वर्जन की होस्ट करेंगे।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 2026

JioStar Bigg Boss (X-@Hinakhanfc24)

Bigg Boss Six Editions: देश के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का 2026 वर्जन अब तक का सबसे बड़ा होने जा रहा है। पहली बार हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला सहित 6 भाषाओं में बिग बॉस के नए सीजन एक साथ सितंबर 2026 से शुरू होंगे। जियोस्टार ने इसके साथ ही 'भारत की बिग रियलिटी' नाम से एक कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की है, जिसमें शो के 20 साल के सफर, दर्शकों की भागीदारी और ब्रांड को विस्तार से पेश किया है।

सितंबर से एक साथ शुरू होंगे 6 वर्जन

जियोस्टार ने एलान किया है कि सितंबर 2026 से बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे। ये सभी सीजन जियोस्टार के टेलीविजन नेटवर्क और JioHotstar पर उपलब्ध होंगे। ये पहली बार होगा जब अलग-अलग भाषाओं में स्ट्रीम होने वाले बिग बॉस के नए सीजन एक ही समय पर लॉन्च किए जाएंगे।

सलमान खान समेत ये दिग्गज होंगे होस्ट

इस बार भी हिंदी वर्जन की होस्टिंग सलमान खान करेंगे। तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगु में नागार्जुन, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में मोहनलाल शो की कमान संभालेंगे। वहीं, पहली बार पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली बांग्ला बिग बॉस के होस्ट के रूप में इस फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं। बता दें, बिग बॉस के दो दशक पूरे होने के अवसर पर जियोस्टार ने 'भारत की बिग रियलिटी' नाम से एक कॉफी टेबल बुक भी पेश की है। इसमें शो के विकास, सांस्कृतिक टैलेंट, दर्शकों की पसंद, ब्रांड साझेदारियों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसकी भूमिका का विस्तृत दस्तावेज तैयार किया गया है।

2025 में 50 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा बिग बॉस

जियोस्टार के अनुसार, 2025 में बिग बॉस ने 6 एडिशन में मिलाकर 50 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई। इस दौरान शो को 438 अरब मिनट से ज्यादा देखा गया। पिछले साल की तुलना में दर्शकों की भागीदारी में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नेटवर्क के अनुसार, 46 अलग-अलग कटेगरी के 625 से अधिक ब्रांड शो से जुड़े, जिनमें 49 ऐसे विज्ञापनदाता थे जिन्होंने पहली बार बिग बॉस के साथ साझेदारी की।

JioHotstar पर 24x7 लाइव फीड को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

जियोस्टार का दावा है कि JioHotstar पर हर 10 में से 6 दर्शकों ने 24 घंटे उपलब्ध लाइव फीड देखी। इससे ब्रांडों को केवल टीवी एपिसोड ही नहीं, बल्कि पूरे दिन दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिला। बता दें, कॉफी टेबल बुक में बताया गया है कि बिग बॉस अब पारंपरिक प्रोडक्ट प्लेसमेंट से आगे निकल चुका है और अलग-अलग ब्रांडों ने शो के भीतर विशेष टास्क, थीम आधारित एक्टिविटी और इंटरैक्टिव अनुभवों के जरिए दर्शकों से जुड़ने की नई रणनीतियां अपनाईं। इनमें ड्रोन डिलीवरी एक्टिवेशन, वैसलीन थीम वाले टास्क, ब्रांडेड एलिवेटर और 'स्पाई कुट्टन' रोबोट जैसे प्रयोग शामिल रहे।

दर्शकों की भागीदारी ने बनाए नए रिकॉर्ड

जियोस्टार के अनुसार, 2025 के दौरान दर्शकों ने बिग बॉस के लिए 9.32 अरब से अधिक वोट डाले। JioHotstar पर 4.3 करोड़ लाइव चैट संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। नेटवर्क का दावा है कि शो देखने वाले हर चार में से लगभग तीन दर्शकों ने किसी न किसी रूप में शो के साथ इंटरैक्ट भी किया। बिग बॉस की बज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। जियोस्टार के मुताबिक, 2025 के दौरान शो से जुड़े कंटेंट पर 1.7 Billion से अधिक सोशल एंगेजमेंट दर्ज किए गए, जबकि करीब 3 करोड़ यूजर-जनरेटेड मीम्स बनाए गए। इससे टीवी के बाहर भी शो की चर्चा लगातार बनी रही। बता दें, जियोस्टार का कहना है कि इसकी पहुंच अन्य सभी रियलिटी शो की तुलना में 3.5 गुना अधिक है।