21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज को एल्विश यादव ने बताया गलत तो हुमा कुरैशी ने सरकार पर बोला हमला

CJP protest march: जंतर-मंतर पर CJP के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से हड़कंप मच गया है। इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सरकार से जवाबदेही मांगते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी छात्रों के साथ हुई हिंसा को गलत ठहराया है और सरकार को एक सलह दे डाली हैै।
2 min read
Google source verification
Jantar Mantar CJP protest march lathi charge Huma Qureshi Elvish Yadav question to government and gave advice

हुमा कुरैशी और एल्विश यादव (Photo Source- Twitter)

Jantar Mantar CJP protest lathicharge Huma Qureshi Elvish Yadav: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। छात्र और युवा विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट हुए थे और वहां से संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने अचानक बल प्रयोग करते हुए छात्रों पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया।

जंतर-मंतर पर हुए इस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए और इस घटना के विजुअल्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। इस पुलिसिया कार्रवाई पर अब बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया की बड़ी हस्तियों ने तीखा विरोध जताया है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का सरकार पर गुस्सा फूटा है, तो वहीं मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं।

लाठीचार्ज पर हुमा कुरैशी ने सरकार पर बोला हमला

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए जंतर-मंतर की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए लिखा,“आज के विज़ुअल्स मेरे साथ बहुत लंबे समय तक रहेंगे। शांति से प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर इतनी बेरहमी और लाठियों से हमला होते देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। इसे जरूर ज्यादा सब्र, ज्यादा सुनने और ज्यादा बातचीत से संभाला जा सकता था।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम भारत के लोगों ने इस सरकार को चुना है और आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद करने की जरूरत है। हम एक बहुत बड़ा, अलग-अलग तरह के लोगों वाला देश हैं। हम सभी को हर मुद्दे पर सहमत होने की जरूरत नहीं है, लेकिन हम इस बात पर जरूर सहमत हो सकते हैं कि हर नागरिक को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए, इससे पहले कि जबरदस्ती का इस्तेमाल किया जाए। हर स्टूडेंट और हर नागरिक का सम्मान, जिन्होंने शांति से अपने विश्वास के लिए खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद।"

एल्विश यादव ने भी दिया छात्रों का साथ

यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, "मैं न तो BJP सपोर्टर हूं और न ही कांग्रेस सपोर्टर। लेकिन स्टूडेंट्स के साथ जो हो रहा है, वह पूरी तरह से गलत है। जो छात्र अपनी असली समस्याओं को लेकर आगे आए, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी चिंताओं को सुना जाना चाहिए और सही कार्रवाई की जानी चाहिए।"

लाठीचार्ज पर पुलिस का बड़ा बयान

बता दें, इस लाठीचार्ज पर पुलिस का बयान सामने आया है। उनके मुताबिक, बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने “हटने से मना कर दिया था और जानबूझकर लागू रोक के आदेशों का उल्लंघन कर रहे थे”। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थरों और दूसरी चीजों से हमला किया, पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस और दूसरी सरकारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया, और “बड़े पैमाने पर हिंसा की, जिससे पब्लिक ऑर्डर, मौजूदा सुरक्षा इंतजामों, और अपनी कानूनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।”

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग