21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘देश के लिए कौन लड़ेगा?’ जिमी शेरगिल का युवाओं पर फूटा गुस्सा, बोले- सब सिर्फ रील्स बनाएंगे

Jimmy Sheirgill: मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल ने आज की युवा पीढ़ी और रील्स कल्चर पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके दौर में 99% बच्चे भारतीय सेना और आर्म्ड फोर्सेज में जाना चाहते थे, लेकिन आज युवाओं को बस मोबाइल फोन और रील्स बनाना आता है। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
Jimmy Shergill angry on youth reels culture and armed forces said Who will fight for country

जिम्मी शेरगिल (Photo Source- Jimmy Shergill Instagram)

Jimmy Sheirgill On armed forces: हिंदी और पंजाबी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जिमी शेरगिल ने आज की युवा पीढ़ी, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सशस्त्र बलों (Armed Forces) के लिए युवाओं की घटती दिलचस्पी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की है।

इस दौरान जिमी शेरगिल ने अपने दौर और आज के दौर की तुलना करते हुए एक बड़ा कड़वा सच उजागर किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के हाथों में सिर्फ स्मार्टफोन और रील्स थमा दिए गए हैं, जिससे देश सेवा और देशभक्ति का जज्बा कहीं न कहीं पीछे छूटता जा रहा है।

जिमी शेरगिल का फूटा गुस्सा

जिमी शेरगिल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक नजर आए और तीखे लहजे में एक्टर ने कहा, "आज की डेट में आप जितने भी बच्चों से मिलिए, हमारे जमाने में अगर आप पूछेंगे- मैं हमेशा बोलता हूं- सार्वजनिक स्कूलों (पब्लिक स्कूल) से आने वाले 99.99% बच्चे सशस्त्र बलों (आर्म्ड फोर्सेज) में शामिल होना चाहते थे। मेरे खुद के 90% से ज्यादा मार्क्स थे, फिर भी मैं कट-ऑफ के अंदर नहीं आ पाया था। हमने भी देश सेवा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन इतना कड़ा कॉम्पिटिशन था कि हम क्वालीफाई नहीं कर पाए।"

जिमी ने आगे निराशा जताते हुए कहा कि आज की स्थिति बिल्कुल उलट हो चुकी है। उन्होंने कहा, "आज की डेट में तो मुझे लगता है कि किसी को फौज में जाने में दिलचस्पी ही नहीं है। सबको बस फिल्में करनी हैं या फिर हाथ में यह मोबाइल पकड़ा दिया गया है और हर आदमी सिर्फ रील्स बनाने में व्यस्त है।"

"अपने अंदर ही लड़ते रहोगे तो देश के लिए कौन लड़ेगा?"

जिमी शेरगिल ने सोशल मीडिया पर लगातार समय गंवाने वाले युवाओं से एक तीखा सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "हर आदमी बस रील्स ही बना रहा है, तो देश के लिए कौन लड़ेगा भाई? आप समझ रहे हैं ना कि क्या हम आपस में ही लड़ते रहेंगे?"

अभिनेता ने जोर देकर कहा कि आज के युवाओं के लिए हमारे देश के असली नायकों (Real Heroes) और शहीदों की कहानियों को जानना और देखना बेहद जरूरी है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

"सेना पर बनी फिल्में देखकर प्रेरित हों युवा"

जिमी शेरगिल ने उम्मीद जताई कि देशभक्ति और भारतीय वायुसेना (Air Force) या सेना पर आधारित फिल्में देखकर युवाओं में फिर से देश सेवा का जज्बा जागेगा। उन्होंने कहा, "यदि युवा ऐसी फिल्में देखेंगे, तो उनके अंदर देश के लिए कुछ करने की इच्छा जागेगी। वे कहेंगे कि 'मैं एयरफोर्स जॉइन करना चाहता हूँ।' और अगर किसी की उम्र निकल भी गई होगी, तो वह अपने आने वाले बच्चों को प्रेरित करेगा कि वे सेना में जाएं। अगर इतना भी हो गया, तो बहुत बड़ी बात होगी।"

बता दें, जिमी शेरगिल की आने वाली नई प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) सबसे चर्चित है, जिसमें वह एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी आगामी फिल्मों में 'मैजिकल वॉलेट', 'तुम रहे ना तुम', 'डीजीपी कश्मीर' और 'लाला मंजू' शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग