21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

Shekhar Suman Utsav with Rekha: शेखर सुमन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी डेब्यू 'उत्सव' में रेखा के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए बताया कि रेखा ने सेट पर उन्हें सहज महसूस कराया और उनकी प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 21, 2026

Shekhar Suman on Rekha

रेखा और शेखर सुमन की उत्सव फिल्म की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Shekhar Suman on Rekha: इन दिनों शेखर सुमन अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने इस शो में वो देश में फैले मुद्दों, राजननीति और फिल्मों पर कटाक्ष करते हुए नजर आते हैं। उनके ये सटायर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। हाल ही में 'स्क्रीन स्पॉटलाइट' में शेखर सुमन ने अपनी पहली फिल्म 'उत्सव' और दिग्गज अभिनेत्री रेखा के साथ काम करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए उनके साथ किए बोल्ड सीन्स के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि कैसे रेखा ने उन्हें सेट पर बहुत कम्फर्टेबल फील कराया।

रेखा के साथ शेखर सुमन की डेब्यू फिल्म उत्सव

साल 1984 में गिरीश कर्नाड की फिल्म उत्सव रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक-इरोटिक फिल्म थी और शेखर सुमन ने इसी फिल्म में एक दमदार किरदार निभाकर अपने फिल्मी डेब्यू किया था। बता दें कि इस फिल्म को शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें रेखा ने वसंतसेना नाम की एक गणिका का रोल प्ले किया था, जो उज्जैन में चारुदत्त (शेखर) नाम के एक गरीब आदमी से मिलती है।

रेखा के साथ काम करने पर शेखर सुमन

रेखा के साथ काम करने पर शेखर सुमन ने कहा, "रेखा जी ने शुरू से ही मुझे बहुत सहज महसूस कराया। कई बड़े स्टार्स अपने साथ बड़ी टीम लेकर चलते हैं और ऐसा माहौल बना देते हैं कि बाकी लोग उनसे बात करने में भी हिचकें। लेकिन रेखा जी उनसे बिल्कुल अलग थीं। उनमें स्टार होने का कोई घमंड नहीं था। वो मेरे पास आकर बैठती थीं, बातें करती थीं और मेरा हौसला बढ़ाती थीं। इसी वजह से कैमरे के सामने जाने से पहले ही मेरा डर खत्म हो गया था और मैं पूरी तरह सहज महसूस कर रहा था।"

डायरेक्टर गिरीश कर्नाड के बारे में भी की खुलकर बात

शेखर ने डायरेक्टर गिरीश कर्नाड को फिल्म का श्रेय देते हुए कहा कहा, "उन्होंने मुझसे कहा, 'देखो, तुम बस एक किरदार निभा रहे हो। उसे रेखा मत समझो, बल्कि वसंतसेना समझो, जो एक दूसरा किरदार है।" उन्होंने साथ में इंटीमेट सीन शूट करते समय रेखा के प्रोफेशनलिज्म की भी तारीफ की। शेखर ने आगे कहा, "एक बड़ी स्टार होने के बावजूद, उन्होंने कभी नहीं कहा कि 'मुझे यहां मत छुओ' या 'मैं एक और रीटेक नहीं देना चाहती'। वो बहुत ही नॉर्मल थीं।"

महिला प्रधान फिल्मों पर बोले शेखर सुमन

शेखर सुमन ने अपने करियर की शुरुआत में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें कहानी महिला किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती थी। इनमें 'उत्सव', 'मानव हत्या' और 'रहगुजर' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी फिल्में कोई खास बात सोचकर नहीं चुनी थीं।

शेखर ने कहा, "मुझे जो भी अच्छा काम मिला, मैंने उसे स्वीकार कर लिया। 'उत्सव' मेरे लिए शानदार अनुभव था। रेखा जैसी बड़ी स्टार के साथ हीरो के तौर पर चुना जाना मेरे लिए बड़ी बात थी। उनका रोल मुझसे बड़ा था, लेकिन फिल्म में मेरा किरदार भी काफी अहम था और लोगों ने मेरे काम को नोटिस किया।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग