
आकांक्षा चौधरी को लॉकअप में मिली सजा
Akanksha Choudhary Lock Upp Elimination: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' का फिनाले अब बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। हालांकि शो के मेकर्स के फैसले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। फिनाले वीक से ठीक पहले मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल शो के फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले लॉकअप के अंदर सभी इनमेट्स के दोस्त और परिवार उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। राम कपूर के लिए उनकी पत्नी गौतमी कपूर, हर्षद चोपड़ा के लिए उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी, शिवांगी जोशी के लिए उनकी दोस्त जन्नत जुबैर, आकांक्षा चमोला के लिए नेहल चुड़ासमा, पैमिला के लिए लेली, योगेश के लिए सौरभ बेदी, श्रेया के लिए उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल और वरुण के लिए उनके दोस्त आरुष भोला आए थे।
हालांकि आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के लिए उनके दोस्त नहीं बल्कि राइवल्स को भेजा गया था। शिल्पा शिंदे के लिए जहां विकास गुप्ता आए थे, वहीं आकांक्षा के लिए उनके पिछले शो से सुजैन आई थीं, जो एक वक्त पर आकांक्षा की दोस्त हुआ करती थीं। हालांकि अब आकांक्षा और सुजैन एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती हैं। बता दें ऐसी भी खबरें हैं कि आकांक्षा चौधरी अब शो से आउट हो चुकी हैं, हालांकि अभी तक इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है।
अब यहां तक तो फिर भी बात ठीक थी, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने डेंजर में गए इनमेट्स के लिए उन्हीं लोगों से टास्क करवाया जो उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। शिल्पा की तरफ से विकास ने फिर शिल्पा के लिए टास्क खेला और हार गए लेकिन आकांक्षा के लिए आईं उनकी दोस्त कम दुश्मन ज्यादा सुजैन ने तो खुद ही आकांक्षा को गेम से आउट कर दिया और उन्हें फिनाले वीक में पहुंचने नहीं दिया। यही सब देखकर लॉकअप के मेकर्स पर बड़ा सवाल उठ गया है। लोगों का कहना है कि आकांक्षा को जानबूझकर हराने के लिए ही सुजैन को अंदर भेजा था ताकि वो कभी फिनाले तक पहुंच ही ना पाए।
आकांक्षा चौधरी को हारते हुए देखकर उनके फैंस की तरफ से कई पोस्ट सामने आए। एक्स पर पोस्ट करते हुए कई लोगों ने आकांक्षा की हिम्मत की सराहना की, साथ ही मेकर्स के सुजैन को लॉकअप में भेजने को लेकर सवाल भी उठाए।
Updated on:
31 Jul 2026 11:33 am
Published on:
31 Jul 2026 11:06 am
