31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्वेता तिवारी का ‘धोखे’ पर तीखा बयान, राजा चौधरी के आरोपों से कड़ियां जोड़ने लगे नेटिजन्स

Shweta Tiwari On Raja Chaudhary allegation: श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी ने उनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अब इसी बीच श्वेता तिवारी ने धोखे पर बड़ा बयान दिया है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
Shweta Tiwari break silence on raja chaudhary affair allegation said Now its time to pay back betrayal

श्नेता तिवारी पर लगाए एक्स पति राजा ने आरोप (Photo Source- Youtube @Siddharthkannanofficial)

Shweta Tiwari Statement:मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके एक्स-हस्बैंड राजा चौधरी के बीच का पुराना विवाद एक बार फिर गर्माया हुआ है। हाल ही में राजा चौधरी ने श्वेता पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और झूठे घरेलू हिंसा के आरोप लगाए तो इंटरनेट पर तहलका मच गया। उन्होंने बेटी पलक तिवारी और अपनी रिश्ते पर भी कई खुलासे किए। जहां श्वेता तिवारी के फैंस एक्ट्रेस के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने धोखेबाजी पर बयान दिया, जिसे लोगों ने राजा चौधरी के आरोपों से सीधे जोड़ दिया। श्वेता तिवारी जल्द रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2' में आने वाली है। जिसका बीती रात अनाउंसमेंट हुआ। इस दौरान श्वेता ने एक ऐसा बेबाक और कड़ा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर दिया है।

श्वेता ने धोखे पर दिया ये बयान

इस इवेंट में पहुंची श्वेता तिवारी ने अपने जीवन में मिले धोखे और पिछले रिश्तों के कड़वे अनुभवों पर खुलकर बात की। श्वेता तिवारी ने साफ कर दिया कि अब वह किसी भी तरह का अन्याय सहने के मूड में नहीं हैं। श्वेता ने तीखे शब्दों में कहा, "प्रेरणा बनकर बहुत देख लिया। प्रेरणा बनकर धोखे भी बहुत खा लिए। अब धोखा लौटाने की बारी है। अब मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धोखेबाजों एक बात याद रखना। जब औरत अपने पर आती है तो शैतान भी सीख लेने लगता है। तो तुम धोखेबाजों, अब असली प्रेरणा से प्रेरणा लेने का समय आ गया है।"

श्वेता तिवारी के इस आक्रामक और सीधे बयान के बाद इंटरनेट पर नेटिजन्स तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे हैं। लोग उनके इस बयान की कड़ियां राजा चौधरी के हालिया इंटरव्यू और उनकी निजी जिंदगी में हुए विवादों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, श्वेता तिवारी ने अपने बयान में कहीं राजा चौधरी का नाम नहीं लिया।

राजा चौधरी के दावों से गरमाया था माहौल

हाल ही में राजा चौधरी ने इंटरव्यू में दावा किया था कि 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग के दौरान श्वेता तिवारी अपने को-स्टार सेजेन खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। राजा ने कहा, "मैंने कभी श्वेता पर हाथ नहीं उठाया। हां, गुस्से में दरवाजे या टीवी जरूर तोड़े होंगे, लेकिन मारपीट के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।" इसके अलावा 93 लाख रुपये के फ्लैट के बदले बेटी पलक से दूरी बनाने के आरोप पर राजा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि श्वेता कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें पलक से मिलने नहीं देती थीं और उस समय वह कई कानूनी मुकदमों में फंसे हुए थे, जिससे उनके पास रहने की जगह नहीं थी। राजा ने कहा कि श्वेता इस समझौते के लिए राजी हुई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे गलत तरीके से पेश किया। बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादी 1998 में हुई थी और घरेलू हिंसा व शराब की लत के आरोपों के बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया था।