1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वो बाइक से पीछा करता, दीवारों पर नाम लिखता था’ अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने सिरफिरे आशिक को लेकर किया खुलासा

Shubhangi Atre recall scary Incident: 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शुभांगी अत्रे ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक सरफिरे आशिक ने उनकी जिंदगी डर के साए में लाकर खड़ी कर दी थी। उनका पूरा परिवार इस घटना से कैसे आहत हुआ था। आइये जानते हैं क्या कुछ एक्ट्रेस ने बताया…
2 min read
Google source verification
shubhangi atre recall scary Stalker Incident in teenage said wo bike se mera picha krta tha

शुभांगी आत्रे ने किया खुलासा (Photo Source- @shubhangiaofficial)

Shubhangi Atre Stalker Incident: लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं!' में 'अंगूरी भाभी' के मासूम और प्यारे किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद खौफनाक खुलासा किया है। उन्होंने अपने एक सरफिरे आशिक को याद किया। टीनएज के दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि कैसे इंदौर में पढ़ाई के दौरान एक व्यक्ति लगातार उनका पीछा यानी स्टॉकिंग करता था। इस भयानक अनुभव ने न केवल उन्हें बल्कि उनके पूरे परिवार को गहरे खौफ में डाल दिया था।

शुभांत्री अत्रे ने सरफिरे आशिक को लेकर किया खुलासा

हाल ही में शुभांगी अत्रे ने एक बातचीत के दौरान का किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने इस डरावनी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि यह वाकया तब का है जब वह इंदौर में 10वीं या 11वीं कक्षा में पढ़ रही थीं। शुभांगी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “वह आदमी लगातार बाइक से मेरा पीछा करता था। हद तो तब हो गई जब उसने सड़कों और इमारतों की दीवारों पर मेरा और अपना नाम एक साथ लिख दिया। हम जब भी अपने घर का दरवाजा खोलते, तो सामने की दीवार पर वह नाम लिखा दिखता था। यह बहुत ही डरावना और परेशान करने वाला दौर था।”

बहन की समझदारी से सुलझा मामला

देश में बढ़ती रेप की घटनाओं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों का जिक्र करते हुए शुभांगी ने बताया कि उस समय उनका परिवार बेहद घबरा गया था। उन्होंने आगे बताया, “हमारे घरवाले बहुत डर गए थे। फिर एक दिन मेरी बहन ने हिम्मत दिखाई और उस लड़के से बात की। बहन ने उससे कहा कि ‘यह सब करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। जाओ और जीवन में कुछ बनकर दिखाओ, फिर आकर बात करना।’ इस तरह उस स्थिति को संभाला गया।”

शुभांगी ने जोर देकर कहा कि इस तरह की घटनाएं अक्सर प्रतिभावान लड़कियों को डर के कारण घर में कैद होने पर मजबूर कर देती हैं। लेकिन, उन्होंने खुशी जताई कि आज की पीढ़ी की लड़कियां अपने फैसलों और सुरक्षा को लेकर काफी जागरूक और सतर्क हो चुकी हैं।

'कस्तूरी' से 'अंगूरी भाभी' तक का सफर

बता दें, शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। इसके बाद शो 'कस्तूरी' (2007-2009) में मुख्य भूमिका निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हुईं। साल 2016 में उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' में अंगूरी भाभी का किरदार संभाला और अपनी अनूठी डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने 'चिड़ियाघर', 'हवन' और 'दो हंसों का जोड़ा' जैसे कई बड़े टीवी शो में काम किया है।