1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMKOC के गोकुलधाम में Spider-Man ने भरी उड़ान, बापू जी के छुए पैर, देखकर लोगों ने उड़ाया मजाक

Spiderman In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हालिया एपिसोड में स्पाइडरमैन की एंट्री के बाद दर्शक खूब मजे ले रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Spiderman In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्पाइडमैन की एंट्री (फोटो सोर्स- Instagram/abhedhin_shorts)

Spiderman In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मार्वल का सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन अब सिर्फ न्यूयॉर्क की गलियों तक सीमित नहीं रहा। इस बार वो भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के गोकुलधाम सोसायटी में पहुंच गया है। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुपरहीरो की इस अनोखी एंट्री ने दर्शकों को हैरान भी किया है और उत्साहित भी।

दरअसल, ये खास एपिसोड हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' के प्रमोशन का हिस्सा है। लेकिन जिस अंदाज में स्पाइडर-मैन को भारतीय परिवारों के बीच पेश किया गया है, वो लोगों के लिए बिल्कुल नया अनुभव बन गया है।

गोकुलधाम पहुंचे स्पाइडर-मैन, चंपकलाल से लिया आशीर्वाद

कुछ दिनों पहले शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने संकेत दिया था कि गोकुलधाम सोसायटी में एक खास मेहमान आने वाला है। उस वक्त दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता थी। अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है।

शो के प्रोमो में स्पाइडर-मैन सीधे गोकुलधाम सोसायटी पहुंचता है और सबसे पहले चंपकलाल गड़ा का आशीर्वाद लेता है। चंपकलाल भी अपने खास अंदाज में उसे खुश रहने और जीवन में लगातार ऊंची छलांगें लगाने का आशीर्वाद देते नजर आते हैं।

जेठालाल ने दिया नया नाम- 'संस्कारी स्पाइडर-मैन'

प्रोमो का सबसे मजेदार पल तब आता है, जब जेठालाल स्पाइडर-मैन को देखकर उसे 'संस्कारी स्पाइडर-मैन' कहकर बुलाते हैं। ये डायलॉग सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भारतीय संस्कृति और मार्वल सुपरहीरो का यह अनोखा मेल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों का कहना है कि शायद पहली बार किसी हॉलीवुड सुपरहीरो को इतने देसी अंदाज में किसी भारतीय टीवी शो में पेश किया गया है।

फिल्म प्रमोशन का अनोखा तरीका

हॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन अक्सर इंटरव्यू, ट्रेलर और सोशल मीडिया कैंपेन तक सीमित रहते हैं, लेकिन इस बार सोनी पिक्चर्स ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। 'स्पाइडरमैन' के प्रचार के लिए सीधे भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे लोकप्रिय पारिवारिक शो का सहारा लिया गया। माना जा रहा है कि इस रणनीति का मकसद उन करोड़ों भारतीय दर्शकों तक पहुंचना है, जो रोजाना टीवी पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखते हैं।

पहले भी भारतीय शो में दिख चुका है स्पाइडर-मैन

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब स्पाइडर-मैन भारतीय मनोरंजन जगत का हिस्सा बना हो। इससे पहले भी एक टीवी शो में स्पाइडर-मैन की थीम पर आधारित एपिसोड दिखाया गया था, जिसमें एक बच्ची खुद को सुपरपावर मिलने का दावा करती है। बाद में एक स्थानीय स्पाइडर-मैन उसके सामने आता है और कहानी आगे बढ़ती है। हालांकि, गोकुलधाम सोसायटी में स्पाइडर-मैन की एंट्री को अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित प्रमोशनल कदम माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

स्पाइडर-मैन के गोकुलधाम पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि शायद यही वजह थी कि हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड हाल ही में भारत आए थे। कुछ लोगों ने कहा कि अब स्पाइडर-मैन भी भारतीय संस्कार सीखने आ गया है, जबकि कई फैंस ने जेठालाल और स्पाइडर-मैन की मुलाकात को इस साल का सबसे मनोरंजक टीवी मोमेंट बताया।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग