1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’, 76 की उम्र में भी रिटायरमेंट के मूड में नहीं नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों किया लाइफटाइम अवॉर्ड लेने से इनकार

Naseeruddin Shah Lifetime Achievement Award: 76 वर्षीय नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स क्यों ठुकरा दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी उनका बोले- मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ। आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा?
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 01, 2026

Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह ने क्यों ठुकराए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड? (फोटो सोर्स: IMDb)

Naseeruddin Shah on Lifetime Achievement Award: 76 साल की उम्र में, नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में से एक का मजा ले रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दिग्गज अभिनेता इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अहम किरदार निभाते हुए नजर आये हैं. फिल्म में उनके अभिनय के लिए उनको बहुत तारीफ मिल रही है.नसीरुद्दीन शाह को अमेजन MX प्लेयर के शो 'मेड इन इंडिया' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भी तारीफ मिली, जिसमें उन्होंने JRD टाटा का किरदार निभाया था। और इस शानदार दौर के बीच, अभिनेता ने साफ कर दिया है कि अभी उनके रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह ने अवॉर्ड्स के बारे में बात की

बीते शुक्रवार को, 'मैं वापस आऊंगा' की टीम ने मुंबई में फिल्म की सफलता और 50 दिन पूरे का होने पर सक्सेस पार्टी रखी थी। बता दें कि ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना भी मुख्य किरदारों में नजर आये हैं. ये बीते कई सालों में इम्तियाज की पहली बॉक्स-ऑफिस हिट है। फिल्म की सक्सेस पार्टी में, नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म की सफलता और अपने करियर जर्नी पर बात की। मीडिया से करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे हाल ही में कई 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' देने की पेशकश की गई, और मैंने मना कर दिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' ये कहने का एक तरीका है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा ऐसा कुछ लेकर जाने का कोई इरादा नहीं है, और इसीलिए मैं ये अवॉर्ड स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम अभी पूरा हुआ है।"

कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ने 'मैं वापस आऊंगा' के लिए दर्शकों के प्यार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं इसका हिस्सा रहा, और मुझे इस पर बहुत गर्व है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।"

नसीरुद्दीन शाह ने 1970 के दशक में पैरेलल सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, और बाद में 'हम पांच' के साथ मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में आए। 80 के दशक में उन्हें 'कर्मा', 'जलवा' और 'मालामाल' जैसी फिल्मों से बॉक्स-ऑफिस पर सफलता मिली। उनको 1979 में 'स्पर्श' और 1984 में 'पार' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया, और 2005 में 'इकबाल' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

बॉक्स ऑफिस पर 'मैं वापस आऊंगा' का शानदार प्रदर्शन

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 95 वर्षीय ईशर सिंह ग्रेवाल की कहानी दिखाती है, जो बंटवारे से जुड़ी यादों के बीच अपने परिवार के पुराने राजों तक पहुंचने की कोशिश करता है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के दम पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और अब फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने के करीब पहुंच चुकी है।