
Naseeruddin Shah Video (instagram- @naseeruddinshah)
Naseeruddin Shah Statement: एक्टर नसीरुद्दीन शाह का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए सरकार की आलोचना की और युवाओं से संघर्ष जारी रखने की अपील की। उनके इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। बता दें, ये वीडियों धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा से पहले का है और अब प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद ये चर्चा में आया है। जिस पर एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने भी वीडियो जारी कर एक्टर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद ये बहस और तेज हो गई।
नसीरुद्दीन शाह ने अपने 6 दिन पुराने एक वीडियों में कहा कि उन्हें छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को देखकर दुख और गुस्सा दोनों महसूस हो रहा है। उन्होंने छात्रों से हिम्मत न हारने की अपील करते हुए कहा कि देश के कई लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी आवाज बुलंद रखने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा घटनाओं को लोग याद रखेंगे।
नसीरुद्दीन शाह के वीडियो के जवाब में एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पीएम नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कहा कि वो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए देश के पीएम बने हैं। उन्होंने एक्टर की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
इसके साथ ही, इंफ्लूएंसर ने अपने वीडियो में नसीरुद्दीन शाह के पूर्वजों का भी जिक्र किया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कुछ ऐतिहासिक दावे किए। उन्होंने एक्टर से इतिहास को याद रखने की बात कही और कहा कि किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करते समय सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। बता दें, इंफ्लूएंसर ने अपने वीडियो में जो ऐतिहासिक दावे किए हैं, उनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। नसीरुद्दीन शाह ने भी इन आरोपों या वायरल वीडियो पर फिलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। एक पक्ष नसीरुद्दीन शाह के बयान का सपोर्ट कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इंफ्लूएंसर की प्रतिक्रिया को सही ठहरा रहा है। दोनों के वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं और इस पर लगातार चर्चा जारी है।
Updated on:
27 Jul 2026 01:41 pm
Published on:
27 Jul 2026 01:39 pm
