
Lock Upp Lie Detector Task(instagram-the50clips09)
Lock Upp Lie Detector Task : रियलिटी शो 'Lock upp' के नए एपिसोड में कई ट्विस्ट देखने को मिले। घर से बाहर हो चुके योगेश और हर्षद को एक खास टास्क के जरिए वापसी का मौका मिला। इस दौरान हुए मुकाबले में उन्होंने सुफी और धीरज धूपर को हराकर दोबारा घर में एंट्री हासिल कर ली। एपिसोड का दूसरा हिस्सा और भी दिलचस्प रहा, जब होस्ट रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे और अपूर्वा को एक खास जिम्मेदारी दी गई।
हाल में आए एक एपिसोड की शुरुआत में बताया गया कि योगेश और हर्षद, जो पहले घर से बाहर हो चुके थे, उन्हें दोबारा खुद को साबित करने का अवसर दिया गया। दोनों का मुकाबला सुफी और धीरज धूपर से कराया गया। टास्क में बेहतर प्रदर्शन करते हुए योगेश और हर्षद ने जीत दर्ज की और एक बार फिर 'Lock upp' के घर में लौट आए। दरअसल, इस फैसले पर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
इसके बाद रितेश देशमुख ने एक नया गेम शुरू कराया। इस टास्क में अपूर्वा को सीक्रेट पावर दी गई और उन्हें रूल बताया गया कि अगर कोई जवाब झूठा लगे तो नाक खुजलाएं और अगर जवाब सच हो तो कान खुजलाएं। ये इशारे केवल अपूर्वा को पता था, जबकि बाकी घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी।
इस गेम के दौरान सबसे पहले राम कपूर को बुलाया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उनका नाम राम कपूर है। उन्होंने 'हां' में जवाब दिया, जिसके बाद मशीन ने इसे सही बताया और अपूर्वा ने तय इशारा दिया। इतना ही नहीं, वरुण से पूछा गया कि क्या राम जब श्रेया को किस करते हैं तो वो असहज महसूस करती हैं। वरुण ने जवाब दिया, जिस पर अपूर्वा ने अपने तय इशारों के जरिए प्रतिक्रिया दी। तो वहीं, राम कपूर से ये भी पूछा गया कि क्या पैम, आकांक्षा के बायसेक्शुअल होने का फायदा उठाकर कंटेंट बना रही हैं। उन्होंने इस आरोप को साफ इनकार किया।
इस टास्क का सबसे मजेदार मोमेंट् तब आया जब रितेश देशमुख ने वरुण से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, "क्या आप एक लड़की हैं?" वरुण ने तुरंत 'नहीं' में जवाब दिया। इसके बाद मशीन की प्रतिक्रिया और अपूर्वा के संकेत ने घरवालों का ध्यान खींच लिया। माहौल अचानक हंसी-मजाक में बदल गया और सभी कंटेस्टेंट जोरदार ठहाके लगाने लगे। बता दें, इस पूरे टास्क ने एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया। एक तरफ जहां घर में दो पुराने कंटेस्टेंट की वापसी हुई, तो वहीं दूसरी ओर सवाल-जवाब वाले गेम ने कंटेस्टेंट्स के बीच हंसी, मजाक और हल्की नोकझोंक का माहौल बना दिया।
Updated on:
27 Jul 2026 01:03 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:36 pm
