24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुसाइड करने का मन करता था’, Lock Upp में अपूर्वा मुखीजा ने बयां किया दर्द, कहा- सूफी मोतीवाला ने मुझे संभाला

Lock Upp: Sach Ya Saza: अपूर्वा मुखीजा ने 'India's Got Latent' विवाद के बाद झेले मानसिक तनाव पर पहली बार खुलकर बात की। 'लॉक अप: सच या सजा' में उन्होंने बताया कि मुश्किल दौर में सूफी मोतीवाला उनके सबसे बड़े सहारा बने और दोनों ने अपनी दोस्ती पर खुलकर बातचीत की।
2 min read
Google source verification
Lock Upp

Apoorva Mukhija ( instagram- netflixindiareality)

Lock Upp: Sach Ya Saza: कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा ने 'India’s Got Latent' विवाद के बाद अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए इमोशनल खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उस समय वो गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और को-कंटेंट क्रिएटर सूफी मोतीवाला उनके सबसे बड़ा सहारा बने।

मुश्किल दौर में सूफी को बताया सबसे बड़ा सहारा

'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में अपूर्वा मुखीजा और सूफी मोतीवाला ने अपनी दोस्ती, दूरियों और फिर से बने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान अपूर्वा कई बार भावुक नजर आईं और उन्होंने बताया कि विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी विरोध और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा।

इस बातचीत के दौरान अपूर्वा ने कहा कि अगर उस समय सूफी उनके साथ नहीं होते तो वो उस दौर से उबर नहीं पातीं। उन्होंने बताया कि जब लोग उनकी दोस्ती पर सवाल उठाते थे, तब भी वो हमेशा सूफी का साथ होने की बात कहती थीं। इसके साथ ही, अपूर्वा ने एक्सेप्ट किया कि उस कठिन समय में उनके मन में सुसाइड जैसे विचार भी आए थे। उन्होंने कहा कि सूफी का साथ और एक दोस्त के रूप में उनका सपोर्ट उन्हें उस मानसिक संकट से बाहर निकलने में मददगार साबित हुआ।

दोनों ने एक-दूसरे से मांगी माफी

इस बातचीत पर सूफी मोतीवाला ने तुरंत अपूर्वा को उनके बारे में बताने से मना किया और बात को संभाला। सूफी बोले- दोस्ती वाला साल मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा समय था सूफी मोतीवाला ने भी इस बातचीत में अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा कि जब दोनों करीबी दोस्त थे, वो उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर था। उन्हें पहली बार लगा था कि मुंबई में उनका अपना एक मजबूत सोशल सर्कल है और कोई ऐसा दोस्त है, जिसके पास वो बेझिझक जा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दोस्ती में आई दूरी के दौरान उन्होंने अपूर्वा को काफी मिस किया।

इस बातचीत के आखिर में अपूर्वा और सूफी ने अपनी दोस्ती में आई गलतफहमियों को एक्सेप्ट किया और एक-दूसरे से माफी मांगी। अपूर्वा ने बताया कि उन्हें अफसोस है कि जब सूफी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वो उनके लिए वैसा सुरक्षित माहौल नहीं बना सकीं, जैसा एक दोस्त को बनाना चाहिए था।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद बढ़ी थीं मुश्किलें


अपूर्वा मुखीजा पिछले साल उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब समय रैना के यूट्यूब कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। शो में आपत्तिजनक कमेंट को लेकर आलोचना हुई, जिसके बाद अपूर्वा और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुईं और मामले की कानूनी जांच भी शुरू हुई।

विवाद के बाद अपूर्वा को सोशल मीडिया पर बड़े लेवल पर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया है कि उस समय मानसिक रूप से वह किस दौर से गुजर रही थीं।