22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हर हफ्ते 50 लाख कमाता हूं’, कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझे क्या फर्क पड़ता है’

Kushal Tandon Earn 50 Lakh Per Week: टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने हाल ही में दावा किया कि वे हर हफ्ते 50 लाख रुपये कमाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गया। इस दावे पर एक्ट्रेस वृद्धि पटवा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐसा सुनकर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
2 min read
Google source verification
Kushal Tandon

कुशाल टंडन के दावे पर वृद्धि पटवा ने दिया रिएक्शन (Instagram: therealkushaltandon/bollywoodbubble)

Eliminated Alliance Contestant Vriddhi Patwa Alleged: रियलिटी शो Alliance से हाल ही में बाहर हुईं कंटेस्टेंट वृद्धि पटवा ने एक इंटरव्यू में ऐसा दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। वृद्धि ने कहा कि शो के दौरान एक्टर कुशाल टंडन अक्सर अपनी फीस का जिक्र करते थे और दावा करते थे कि उन्हें हर हफ्ते लाखों रुपये मिल रहे हैं। हालांकि, वृद्धि ने ये भी साफ किया कि मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स और कुशाल की बातों में काफी अंतर नजर आया, इसलिए उन्हें खुद भी इस पर हैरानी हुई।

कुशाल टंडन के कमाई को लेकर वृद्धि पटवा ने किया खुलासा

बॉलीवुड बबल टेली को दिए इंटरव्यू में वृद्धि पटवा ने बताया कि शो के दौरान कुशाल टंडन कई बार अपनी कमाई को लेकर बातें करते थे। उनके मुताबिक, कुशाल कहते थे कि उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए हर सप्ताह करीब 50 लाख रुपये मिल रहे हैं। वृद्धि ने कहा कि जब बाद में उन्होंने खबरें पढ़ीं, जिनमें पूरे सीजन की फीस लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई थी, तो वो खुद कन्फ्यूज हो गईं।

इतना ही नहीं, वृद्धि ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने एक बार मजाक में कुशाल से ये भी कह दिया था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो 50 लाख रुपये कमाते हैं या 5 लाख रुपये। उनके मुताबिक, किसी कंटेस्टेंट की कमाई से ज्यादा जरूरी खेल और प्रदर्शन होता है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अच्छी रकम कमा रहा है तो उसे बार-बार उसका जिक्र करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

कुशाल टंडन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

इसमें ये ध्यान देने वाली बात ये है कि कुशाल टंडन की ओर से अब तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए वृद्धि के बयान को फिलहाल उनके व्यक्तिगत दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है। तो वहीं, शो की बात करें तो हालिया एपिसोड में 'हंटर्स' टीम सबसे नीचे रही, जिसके बाद टीम के सभी सदस्य एलिमिनेशन के खतरे में आ गए। सिस्टम द्वारा तय किए गए नियमों के मुताबिक, जो खिलाड़ी दिन का टास्क पूरा नहीं कर पाया, उसे तुरंत शो छोड़ना पड़ा। इसी चुनौती में वृद्धि पटवा सफल नहीं हो सकीं और उनका सफर यहीं समाप्त हो गया।

बता दें, वृद्धि के बाहर होने के बाद अब शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है, जिसमें कशिश कपूर का नाम है, जो पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला X5 और बिग बॉस 18 में नजर आ चुकी हैं और अब 'एलायंस' का हिस्सा बनेंगी। उनकी एंट्री से शो में नए समीकरण बनने और पुराने रिश्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है।