21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘तुझे मेरी चीजें ही पसंद आती हैं’ कुशाल टंडन के कमेंट पर हंसने के लिए जैद दरबार ने पत्नी गौहर से मांगी माफी

Zaid Darbar Apologies Gauahar Khan: रियलिटी शो 'अलायंस' के सेट पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शो के कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने जैद दरबार पर तंज कसते हुए गौहर खान को लेकर एक डबल मीनिंग कमेंट किया था। जिसपर जैद अनजाने में हंस पड़े थे। बाहर हो रही ट्रोलिंग का पता चलने पर जैद ने अब एक भावुक वीडियो शेयर कर अपनी पत्नी गौहर से माफी मांगी है।
2 min read
Google source verification
Zaid Darbar apologizes Gauahar Khan after Kushal Tandon comment Tujhe meri har cheez pasand aati hai

जैद दरबार और गौहर खान (Photo Source- Instagram)

Zaid Darbar apologizes Gauahar Khan Alliance reality show: टेलीविजन जगत के सबसे चर्चित कपल्स में से एक गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) एक बार फिर सोशल मीडिया पर भारी चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनका कोई रोमांटिक वेकेशन नहीं, बल्कि एक नए रियलिटी शो के सेट पर हुआ बड़ा ड्रामा है। नए रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) के एक हालिया एपिसोड के दौरान, जैद दरबार ने अपनी पत्नी गौहर खान के एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के डबल मीनिंग कमेंट पर अनजाने में हंस दिया था। इस बात का एहसास होने पर अब जैद ने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी गौहर से सार्वजानिक तौर पर माफी मांगी है।

बनिजय एशिया (Banijay Asia) शो की प्रोडक्शन टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर जैद दरबार का यह माफीनामा वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हार्दिक माफी, सीधे जैद दरबार के दिल से। गंदे खेल में बहक गया था, मुझे माफ कर दो"

जैद दरबार ने मांगी गौहर खान से मांफी

वीडियो क्लिप में जैद दरबार काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं। जैद ने कहा, "कभी-कभी, मैं अपनी जिंदगी और शो के माहौल में बह जाता हूं। मुझे उस समय इस बात की गंभीरता का बिल्कुल एहसास नहीं था। कुशाल ने शो में जो कुछ भी कहा, वह पूरी तरह गलत था। मैंने उस बात को बहुत हल्के में लिया, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मुझे माफ कर देना, सच में माफ कर देना। गौहर, तुम मुझे अच्छी तरह जानती हो कि मैं किस तरह का इंसान हूं। मैं अपनी जिंदगी में खुद को चोट पहुँचा सकता हूं, लेकिन अपने आस-पास किसी को भी, खासकर तुम्हें कभी दुख नहीं पहुँचा सकता। यही सच है।"

जैद को इस बात का पछतावा तब हुआ जब शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाले वंशज सिंह ने उन्हें बताया कि कुशाल के उस कमेंट पर जैद के हंसने की वजह से बाहर सोशल मीडिया पर गौहर खान को भारी ट्रोलिंग और ऑनलाइन बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है।

गौहर खान ने बढ़ाया पति का हौसला

पति के इस तरह भावुक होकर माफी मांगने पर खुद एक्ट्रेस गौहर खान ने कमेंट सेक्शन में आकर उनका हौसला बढ़ाया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। गौहर ने लिखा, "वंशज सिर्फ अपना गेम खेल रहा है। शो में मस्ती अपनी जगह ठीक है, क्योंकि तुम्हें पता है कि हर बेवकूफी भरी बात का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसका बुरा मान जाए। तुम बिल्कुल सही हो, इन लोगों के इस गंदे खेल (डर्टी प्ले) से बिल्कुल बहक मत जाना। रॉक करते रहो जानू!"

क्या था कुशाल टंडन का वह 'बुरा मजाक'?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शो के दौरान जैद दरबार ने कुशाल टंडन से सिगरेट मांगी थी, क्योंकि उनके पास मौजूद सिगरेट अच्छी क्वालिटी की नहीं थी। इस पर गौहर खान के साथ अपने पुराने रिश्ते का मजाक उड़ाते हुए कुशाल टंडन ने जैद से कहा था, "तुझे सारी मेरी चीजें ही पसंद आती हैं।"

गौहर खान उस समय भी अपने पति के सपोर्ट में उतरी थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जैद की तारीफ की थी कि वह एक बेहद सिक्योर पार्टनर हैं। बता दें, गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी और इस कपल के दो प्यारे बेटे हैं- जेहान और फरवान हैं। वहीं, गौहर और कुशाल टंडन साल 2013 में 'बिग बॉस 7' के दौरान रिलेशनशिप में आए थे और 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया था।