
सीमा सजदेह संग रिश्ते पर बोले सोहेल खान ( फोटो सोर्स- Instagram/Prime Video)
Sohail Khan On Seema Sajdeh Relationship: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने एक बार फिर एक्स वाइफ सीमा सजदेह के साथ अपने रिश्ते को लेकर शो 'अलायंस' में बात की है। शो में आए दिन सीमा सजदेह के साथ अपने तलाक और रिश्ते पर सोहेल खुलकर बात कर रहे हैं। इसी बीच शो के को-कटेस्टेंट कुशाल टंडन ने सोहेल से पूछा कि वो और सीमा पहली बार कहां और कैसे मिले थे। इस पर सोहेल खान ने कुशाल से शेयर किया कि वो पहली बार सीमा से दिल्ली में चल रही एक पार्टी में मिल थे। क्या कुछ कहा है सोहेल ने, चलिए जानते हैं।
सोहेल ने बताया कि उनकी और सीमा की पहली मुलाकात किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि दिल्ली में आयोजित एक शादी के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों की सिर्फ सामान्य पहचान हुई थी, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उसी मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया।
सोहेल खान ने बातचीत के दौरान बताया कि शादी के बाद उसी रात वो अपने दोस्तों के साथ चाइना गार्डन में पार्टी कर रहे थे। वहीं उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सीमा का जिक्र आया और दोस्तों के जरिए दोनों के बीच दोबारा संपर्क हुआ। सोहेल ने बताया कि उनके करीबी दोस्त चंकी पांडे इस पूरी कहानी में अहम कड़ी बने।
उन्होंने हंसते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि सीमा उनके साथ नहीं बल्कि दोस्तों के घर गई हैं, तब उन्होंने सिर्फ इतना मैसेज भेजा कि वो सुरक्षित हैं और दोस्तों के साथ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मैं उससे इसी बात पर नाराज भी हो गया था। इसी घटना के बाद दोनों की बातचीत लगातार बढ़ती चली गई।
पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई। समय के साथ ये रिश्ता प्यार में बदल गया और आखिरकार दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों लंबे समय तक बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शामिल रहे। उनके दो बेटे भी हैं।
हालांकि, करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। तलाक के बावजूद दोनों ने हमेशा अपने बच्चों और परिवार को प्राथमिकता दी और सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा।
रियलिटी शो 'अलायंस' में एक साथ हिस्सा लेने के बाद सोहेल और सीमा के रिश्ते में फिर से सहजता देखने को मिल रही है। शो में दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते और खुलकर बातचीत करते नजर आते हैं। हाल ही में सोहेल ने भी स्वीकार किया था कि इस शो ने उन्हें और सीमा को पहले से ज्यादा करीब आने का मौका दिया है। उनके मुताबिक, अब दोनों के बीच बेहतर समझ और सम्मान पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है।
फैंस भी दोनों की इस परिपक्व बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अलग होने के बाद भी जिस तरह दोनों ने रिश्ते को सम्मान दिया है, वो दूसरों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण है।
Updated on:
20 Jul 2026 04:00 pm
Published on:
20 Jul 2026 04:00 pm
