
आकांशा चमोला की विवादित टिप्पणी पर भड़के यूजर्स। (फोटो सोर्स: X-@kitabi_kidda and IMDb)
Akanksha Chamola Gaurav Khanna Controversy: 'लॉक अप: सच या सजा' के बीते गुरुवार के एपिसोड में, आकांक्षा चमोला ने कहा कि शो में अपने एक्स (पूर्व प्रेमी और पति) गौरव खन्ना के आने के बजाय वो अपने माता-पिता या अपने कुत्ते को देखना पसंद करतीं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई; कई यूजर्स ने इस बात की आलोचना की और 'अनुपमा' फेम एक्टर गौरव खन्ना का सपोर्ट किया।
'लॉक अप: सच या सजा' के गुरुवार के एपिसोड में, धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर उनसे मिलने आईं। उनके जाने के बाद, श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला बात कर रही थीं। श्रेया ने कहा कि वो भी चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे मिलने आए। तभी बातचीत के दौरान, आकांक्षा चमोला ने कहा कि जो व्यक्ति उनसे मिलने आया था (गौरव खन्ना), वो उनका एक्स था, और वो चाहती थीं कि शो में उनके माता-पिता आएं। उन्होंने आगे कहा कि गौरव के बजाय उनका कुत्ता आता तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता।
देखते ही देखते इस बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और गौरव के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर आकांक्षा की आलोचना करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट किया, "AkankshaChamola अब Gauravkhanna का नाम लेना बंद करो, उसके अलावा तुम्हारा कोई गेम नहीं है। Lockupp2 में अश्लील कंटेंट के अलावा तुमने क्या दिया है? सिर्फ पर्सनल बातें बताने आई थीं क्या?"
वहीं, एक और X यूजर ने लिखा, "आकांशा चमोला तुम Bigg Boss-19 हाउस में फेम पाने के लिए क्यों गई थीं? गौरव खन्ना के भी माता-पिता हैं, कुत्ता है। तुम उन्हें भेज देतीं। गौरव से फेम लिया, अब ड्रामा करोगी? उसे नीचा दिखाओगी? कूल बन गईं?"
तीसरे यूजर ने ट्वीट किया, "आकांशा चमोला दिखावटी पर्सनैलिटी, फेम पाने की भूखी, बिना डायग्नोस हुई… 'गौरव खन्ना के बजाय मेरा कुत्ता आता तो बेहतर होता' - वो मानसिक रूप से कमजोर है। उसके नाम पर फेम का मजा लो और अपनी सारी नाकामियों का दोष उस पर डालो। गौरव खन्ना प्लीज इस बेवकूफ लड़की से तलाक लेकर मैच्योर बनो लॉक अप-2"
'लॉक अप' के पहले एपिसोड के दौरान, आकांक्षा ने टीवी पर सबके सामने इस सीक्रेट का खुलासा किया था कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं। इस बात ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि पिछले ही साल चमोला, गौरव खन्ना को सपोर्ट करने के लिए 'बिग बॉस 19' में बतौर गेस्ट आई थीं।
'अनुपमा' फेम एक्टर की अपनी पत्नी के बच्चे न चाहने वाली बात काफी चर्चा में रही थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि क्या बच्चे न होने का मुद्दा ही उनके तलाक की वजह है।
Updated on:
24 Jul 2026 06:37 pm
Published on:
24 Jul 2026 04:34 pm
