24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘इससे अच्छा तो मेरा डॉग आ जाता’, पति गौरव खन्ना की इज्जत की आकांक्षा चमोला ने फिर उड़ाई धज्जियां, Lock Upp में बवाल!

Lock Upp 2 Akanksha Chamola Gaurav Khanna: लॉकअप में पति गौरव खन्ना को लेकर आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद बवाल मच गया है।
3 min read
Google source verification
Lock Upp 2 Akanksha Chamola Gaurav Khanna

गौरव खन्ना को लेकर आकांक्षा का बड़ा बयान ( सोर्स- Instagram/Netflix)

Lock Upp 2 Akanksha Chamola Gaurav Khanna: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में रिश्तों को लेकर लगातार बड़े खुलासे देखने को मिल रहे हैं। इस बार टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने अपने अलग रह रहे पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा कि अगर शो में उनसे मिलने के लिए उनके पति की जगह उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता आ जाता, तो उन्हें कहीं ज्यादा खुशी होती। उनके इस बयान के बाद दर्शकों के बीच उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

लॉक अप 2 में आकांक्षा के बयान से बवाल!

हालिया एपिसोड में घर के सदस्य आपस में अपने परिवार और करीबियों को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान जब दूसरे कंटेस्टेंट्स अपने प्रियजनों के शो में आने की चर्चा कर रहे थे, तब आकांक्षा ने अपने अनुभव साझा किए।

बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके लिए शो में परिवार का कोई सदस्य आता तो वह ज्यादा सुकून देने वाला होता। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके अलग रह रहे पति की जगह अगर उनका पालतू कुत्ता भी आ जाता, तो वह उससे ज्यादा खुश होतीं। यह सुनकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स हंस पड़े, लेकिन आकांक्षा के शब्दों में उनके रिश्ते की कड़वाहट भी साफ झलक रही थी।

'वो अब मेरे लिए अजनबी हैं'

आकांक्षा ने बातचीत के दौरान ये भी हिंट दिया कि कि उनके और गौरव खन्ना के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने पति को "अजनबी" जैसा बताते हुए कहा कि शो के इस कठिन माहौल में उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जिससे उन्हें भावनात्मक सहारा मिलता। उनके मुताबिक परिवार का कोई सदस्य उनके लिए ज्यादा मायने रखता।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मां, पिता या फिर उनका पालतू डॉग उन्हें मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत महसूस कराता। यही वजह है कि पति की एंट्री उन्हें वैसी खुशी नहीं दे पाई, जैसी परिवार के किसी अन्य सदस्य के आने से मिलती।

पहले भी कर चुकी हैं अलगाव का खुलासा

यह पहला मौका नहीं है जब आकांक्षा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की हो। इससे पहले भी लॉक अप 2 में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का बड़ा राज साझा करते हुए बताया था कि वह और गौरव खन्ना लंबे समय से अलग रह रहे हैं और दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

बच्चों को लेकर भी हुई थी चर्चा

आकांक्षा और गौरव के अलग होने की खबर सामने आने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच उनके रिश्ते में दूरी की वजह बनी। हालांकि बाद में आकांक्षा ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक कारण नहीं था।

उनका कहना था कि रिश्ते में कई निजी मतभेद थे, जिनकी वजह से दोनों ने मिलकर अलग होने का फैसला किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक मुद्दे को उनके रिश्ते के टूटने की वजह मानना सही नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब लॉक अप 2 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग आकांक्षा की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि निजी रिश्तों को इस तरह सार्वजनिक मंच पर लाना सही नहीं है।

फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से आकांक्षा के इस ताजा बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में दर्शकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या अभिनेता इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।