23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का दूसरा ट्वीट- छात्रों से घर लौटने को कहा, पहले आंदोलन को बताया था सही रास्ता

Salman Khan: पेपर लीक और CJP के विरोध प्रदर्शन पर सलमान खान ने दूसरा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने छात्रों से घर लौटने की अपील की, प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया और सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म कर कुछ खा-पी लेने का अनुरोध किया।
2 min read
Google source verification
Salman Khan On Sonam Wangchuk hunger strike

विरोध प्रदर्शन पर सलमान खान(फोटो-ANI)

Salman Khan On Sonam Wangchuk: पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। पहले पोस्ट में छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाले सलमान ने अब दूसरे पोस्ट में छात्रों से घर लौटने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध भी किया।

छात्रों से घर लौटने की अपील

सलमान खान ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पढ़ाई और छात्रों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं और उन्हें भरोसा है कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सलमान ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर और परिवार के पास लौट जाना चाहिए।

सोनम वांगचुक से खत्म करने को कहा अनशन

अपने पोस्ट में सलमान खान ने सोनम वांगचुक का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें अपनी भूख हड़ताल आगे नहीं बढ़ानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर इस जज्बे को भविष्य के लिए बचाकर रखना चाहिए। सलमान ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी लिखा कि वांगचुक कुछ खा-पी लें और अगर चाहें तो वह अपने घर से उनके लिए खाना भी भेज सकते हैं।

पहले पोस्ट में आंदोलन को बताया था सही रास्ता

इससे पहले 22 जुलाई को सलमान खान ने स्कूल यूनिफॉर्म में अपनी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति समर्थन जताया था। उन्होंने कहा था कि यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था, जिसे हिंसक होते देख उन्हें दुख हुआ।
उन्होंने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए कहा था कि यह अच्छी बात है कि देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता भी उनका साथ दे रहे हैं।

कई सेलेब्स ने भी रखी अपनी राय

सलमान खान के पहले पोस्ट के बाद आलिया भट्ट और वरुण धवन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी छात्र आंदोलन और कथित पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, सलमान खान का लेटेस्ट पोस्ट सामने आने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी इसे री-शेयर किया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग