23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कभी नास्तिक टॉपर नहीं देखा’ कंगना रनौत ने NEET UG 2026 की टॉपर वैष्णवी दास पर दिया बयान, वायरल हुआ पोस्ट

Kangana Ranaut Post: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने NEET UG 2026 की टॉपर वैष्णवी दास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी टॉपर नास्तिक नहीं होता। उनका यह पोस्ट उस समय आया है जब देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर आंदोलन चल रहा है।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Big statement on NEET UG 2026 Topper Vaishnavi Das Said never seen or met an atheist

कंगना रनौत (Photo Source- Kangana Ranaut Parliament)

Kangana Ranaut On Topper Vaishnavi Das:बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) देश भर में जारी NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर लगातार अपनी राय रख रही हैं। कंगना CJP आंदोलन पर भी रिएक्शन दे रही हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें NEET UG 2026 में 720 में से 700 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक में 20 हासिल करने वाली हैदराबाद की छात्रा वैष्णवी दास को लेकर एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है। कंगना ने वैष्णवी के इंटरव्यू का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए ईश्वर और आस्था पर अपने विचार शेयर किए है।

कंगना रनौत ने किया टॉपर वैष्णवी दास पर कमेंट

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैष्णवी दास को लेकर इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है। जिसपर उन्होंने लिखा, "मैंने कभी किसी नास्तिक टॉपर या विनर को नहीं देखा या उनसे मिली नहीं। उन्हें हमेशा पता होता है कि मेहनत उनकी अपनी थी, लेकिन कृपा कहीं और (ईश्वर) से मिली।"

वैष्णवी दास ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब NEET का रिजल्ट घोषित हुआ, तब वह अपने माता-पिता के साथ कार में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मनाने मंदिर जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने रिजल्ट देखा, गाड़ी रोककर वह खुशी से रो पड़ीं। वैष्णवी के इस धार्मिक जुड़ाव और सफलता के समय ईश्वर की याद ने कंगना का दिल जीत लिया।

कंगना रनौत ने की थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बात

संसद के मानसून सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने देश भर में NEET पेपर लीक को लेकर हो रहे उग्र प्रदर्शनों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि संसद हर मुद्दे पर खुलकर बात करने और सरकार की जवाबदेही तय करने की सही जगह है। कंगना ने कहा कि विपक्ष और प्रदर्शनकारी सड़कों पर हंगामा और अफरा-तफरी मचाने के बजाय संसद में सवाल उठाएं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा, "आप सरकार पर यह तय करने का दबाव नहीं बना सकते कि किसे पद से निकालना है और किसे रखना है। इस तरह का दबाव बनाना सही नहीं है।"

NEET धांधली और देशव्यापी छात्र आंदोलन

वैष्णवी दास की यह बड़ी उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के आरोपों को लेकर देश भर में लाखों छात्र और अभिभावक सड़कों पर हैं। अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण छात्रों की आत्महत्याओं, शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही की कमी और हाल ही में दिल्ली में हुए 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस बल प्रयोग ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। इसके बावजूद, कंगना रनौत ने निष्ठा और ईश्वर में विश्वास रखने वाली वैष्णवी दास की सफलता को एक सकारात्मक प्रेरणा बताया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग