
मनोज मुंतशिर (Photo Source- Manoj Muntashir Instagram)
Manoj Muntashir NEET paper leak statement: देश भर में इस समय NEET पेपर लीक को लेकर हंगामा मचा हुआ। पुलिस कार्रवाई कर रही है और देश का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। ऐसे में प्रसिद्ध गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने ऐसा बयान दिया है जिसने बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा छात्रों की माँगों और उनकी चिंताओं का समर्थन करते है, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों में शामिल नहीं होंगे। उनका आरोप है कि इस छात्र आंदोलन पर कुछ देशविरोधी और असमाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हो रखे हैं और NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ऐसे में जहां पूरा बॉलीवुड उनके सपोर्ट में उतर आया है। मनोज मुंतशिर ने इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा। क्योंकि जो लोग इस वक्त जंतर-मंतर को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, सॉरी, वो ऐसे लोग नहीं हैं जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा लगेगा। इस देश का युवा कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर का हकदार है।"
मनोज मुंतशिर ने NEET धांधली पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसका कोई बचाव नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "इस दुनिया में कौन कह सकता है कि भाई अगर NEET का पेपर लीक हुआ तो यह बड़ा अच्छा हुआ? यह गलत हुआ। अगर इस विवाद की वजह से एक भी बच्चे की जान गई है, तो पूरा सिस्टम इसके लिए जवाबदेह है।"
जंतर-मंतर के विरोध से दूरी बनाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन पर उन लोगों ने कब्जा कर लिया है जिनके विचारों से वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन इसके बाद क्या जंतर-मंतर में हो रही है? भाषण मैं भी सुन रहा हूं, कौन लोग आ रहे हैं, वो भी मैं देख रहा हूं।"
उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले भारत विरोधी नारे लगा चुके हैं या भारत में कश्मीर की जगह पर सवाल उठा चुके हैं, वे भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों ने भगवान राम के बारे में अपमानजनक बातें कीं। उन्होंने कहा, "भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग आ रहे हैं। कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है वाले… बड़ी जिम्मेदारी से उनको मैं देशद्रोही कह रहा हूं।"
मनोज मुंतशिर के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने उनके इस रुख की आलोचना की और 2023 की विवादित फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का जिक्र कर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "यह वही आदमी है जिसने 'जलेगी तेरे बाप की' जैसे टपोरी डायलॉग लिखकर रामायण का अपमान किया था, अब दूसरों को लेक्चर दे रहा है?"
एक तरफ जहां मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शन स्थल से दूरी बनाई है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने छात्रों का खुलकर समर्थन किया है। सोनू सूद, वीर दास, दीया मिर्जा, सोहा अली खान, अदिति राव हैदरी, रोहित सराफ, आयुष शर्मा, प्रकाश राज, रितेश-जेनेलिया देशमुख, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, प्रीति जिंटा, नंदिता दास, शबाना आजमी और दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
Updated on:
22 Jul 2026 08:01 am
Published on:
22 Jul 2026 07:56 am
