
Tusshar Kapoor (instagram: bollywoodbubble)
Tusshar Kapoor recalls 50 vanity vans on Welcome To The Jungle set:बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लंबे समय से सुर्खियों में है। इसकी वजह सिर्फ स्टारकास्ट नहीं, बल्कि फिल्म का विशाल सेटअप और भारी-भरकम बजट भी है। बता दें, एक्टर और प्रोड्यूसर तुषार कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए बड़े खर्च को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सेट पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखकर उनके मन में कई सवाल उठे थे कि क्या इतनी बड़ी टीम और इतना खर्च वास्तव में जरूरी था।
इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने खुलासा किया था कि 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर करीब 900 लोग, 50 वैनिटी वैन और लगभग 250 गाड़ियां मौजूद रहती थीं। उन्होंने ये भी बताया था कि फिल्म का बजट करीब 110 करोड़ रुपये है। अब दिए इंटरव्यू में तुषार कपूर ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा कि इतने बड़े पैमाने पर फिल्म बनते देखना उनके लिए अलग अनुभव था।
तुषार कपूर ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई थी, तब वो लंदन में थे। शुरुआत में उन्हें 34 स्टार्स वाली इस फिल्म को लेकर थोड़ा शक था, लेकिन कहानी और अपने किरदार को समझने के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। उनके मुताबिक, अहमद खान पर भरोसा ही इस फिल्म से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह बना। बता दें, शूटिंग के माहौल को याद करते हुए तुषार ने कहा कि सेट किसी फिल्म यूनिट से ज्यादा कॉलेज कैंटीन जैसा लगता था। इतने सारे स्टार्स एक साथ मौजूद रहते थे कि हर दिन किसी बड़ी पार्टी जैसा माहौल बन जाता था। उनके मुताबिक, ये पुराने दौर की उन फिल्मों की याद दिलाता था जिनमें एक साथ कई बड़े सितारे नजर आते थे।
हालांकि, एक प्रोड्यूसर के तौर पर उनके मन में लगातार खर्च को लेकर सवाल भी आते रहे। तुषार ने कहा कि जब वो अपनी वैनिटी वैन तक पहुंचते थे, तो रास्ते में खड़ी दर्जनों वैनिटी वैन देखकर यही सोचते थे कि इन सभी का रोज का खर्च कितना होगा। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई बार सवाल आया,"क्या सच में इतने सारे एक्टर्स और इतनी बड़ी व्यवस्था जरूरी है?"
तुषार कपूर के मुताबिक, अहमद खान अपने विजन को लेकर पूरी तरह साफ थे। वो चाहते थे कि हर सीन उसी तरह शूट हो जैसा उन्होंने प्लान किया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिर में तुषार कपूर ने कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में निर्देशक के विजन का सम्मान होना चाहिए, लेकिन साथ ही खर्च और बजट के बीच बैलेंस बनाए रखना भी जरूरी है। उनका मानना है कि आर्थिक समझदारी, दोनों साथ चलें तभी किसी फिल्म का निर्माण सही मायनों में सफल माना जा सकता है।
Updated on:
23 Jul 2026 06:43 pm
Published on:
23 Jul 2026 06:32 pm
