
inda's got latent season 2 (IMDb)
India's Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का शो 'India's Got Latent Season 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें, पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी, जबकि दूसरे एपिसोड में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिम्बाचिया नजर आए। ऐसे में दर्शकों की नजर अब तीसरे एपिसोड के मेहमानों पर टिकी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि इमरान हाशमी, दिशा पटानी, अमाल मलिक और एल्विश यादव शो के अगले एपिसोड में दिखाई देंगे।
ये वायरल वीडियो किसी आधिकारिक घोषणा पर आधारित नहीं था, बल्कि एडिटिंग के जरिए तैयार किया गया एक फर्जी क्लिप था। वीडियो शेयर करने वाले एक यूजर ने बाद में खुद ही साफ किया कि ये सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया एडिट था और ये रियल नहीं है। बता दें, वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स कुछ देर के लिए इसे सच मान बैठे और किसी ने लिखा कि उन्हें लास्ट मोमेंट तक लगा कि ये असली प्रोमो है, तो किसी ने कहा कि कैप्शन पढ़ने के बाद ही उन्हें समझ आया कि पूरा वीडियो फेक है और कई लोगों ने एडिटिंग की तारीफ भी की और कहा कि वीडियो इतनी सफाई से बनाया गया था कि पहली नजर में असली लग रहा था।
'India's Got Latent Season 2' शो की लोकप्रियता के वजह से जुड़े फर्जी वीडियो और अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिन्स शो में नजर आने वाले हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वो वीडियो AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया था और उसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं था।
फिलहाल 'India's Got Latent Season 2' के तीसरे एपिसोड के मेहमानों को लेकर निर्माताओं और समय रैना की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी वीडियो या दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है। जब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, इमरान हाशमी, दिशा पटानी, अमाल मलिक और एल्विश यादव की शो में एंट्री की खबर केवल अफवाह ही मानी जाएगी।
Updated on:
14 Jul 2026 05:55 pm
Published on:
14 Jul 2026 05:22 pm
