24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय रैना का शो देख ठहाकों में खो गईं आलिया, बेटी राहा को लेकर कही ऐसी बात

Samay Raina show second season: समय रैना के शो को देखकर आलिया ठहाकों में खो गईं, उनकी हंसी ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। शो के दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा को लेकर भी एक खास बात कही।
2 min read
Google source verification
India's Got Latent 2

India's Got Latent 2 (This photo from x: @bollybubble)

Samay Raina show second season: कॉमेडियन समय रैना ने अपने फेमस शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ वापसी की है। नए सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी शुरुआत ही बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मौजूदगी से हुई। बता दें, शो के एपिसोड के साथ-साथ इससे जुड़े BTS वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

आलिया भट्ट ने बताया अपनी हंसी पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाईं

इन्हीं वीडियो में एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट ने बताया कि वो शो देखने के दौरान अपनी हंसी पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं कर पाईं और बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समय रैना ने उन्हें पहले ही शो का एक एपिसोड देखने के लिए भेजा था और आलिया इसे फ्लाइट में देख रही थी और पूरे समय लगातार हंसती ही रहीं।

आलिया भट्ट के अनुसार, वो इतनी जोर-जोर से हंस रही थीं कि उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहा कि उनकी बेटी राहा उनके बगल में सो रही है और उन्हे बगल वाले बता रहे थे कि वो उठ जाएगी क्योंकी उनकी हंसी से आसपास बैठे लोग भी परेशान हो गए होंगे। ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

समय रैना ने अपने इमोशन्स को किया शेयर

बता दें, सिर्फ शो ही नहीं, आलिया भट्ट ने समय रैना के स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' की भी तारीफ की। उन्होंने इसे "प्योर आर्ट" बताया। इस दौरान समय रैना ने अपने स्पेशल के निर्माण से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस शो को सैकड़ों बार अलग-अलग स्टेज पर पेश किया था और हर बार एक खास हिस्से को बिना लिखे, सिर्फ भावनाओं के सहारे पेश करते थे। यही वजह थी कि वो हिस्सा हर बार उन्हें इमोशनल कर देता था।

India's Got Latent 2 सीजन की बज लगातार बनी हुई है। बता दें, रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर शो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। YouTube के साथ-साथ ये शो Netflix पर भी उपलब्ध है और दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

ये नया सीजन समय रैना के लिए खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि पिछले सीजन के दौरान शो विवादों में घिर गया था। कुछ कमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी और कई शिकायतें भी दर्ज हुई थीं। इसके बाद समय रैना ने पुराने एपिसोड्स को अपने चैनल से हटा दिया था। अब दूसरे सीजन के साथ शो ने एक नई शुरुआत की है। दर्शकों को इसकी बेबाक कॉमेडी, अनोखे कंटेस्टेंट्स और जजों के मजेदार रिएक्शन पसंद आ रहे हैं।