
समय रैना और सुनील पाल(फोटो सोर्स: X के @Vibhu84Kamal/@Mamtasulaniya अकाउंट के द्वारा)
Sunil Pal Takes A Dig At Samay Raina: कॉमेडियन सुनील पाल और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बीच चल रही तकरार थमने का नाम नहीं ले रही। अब सुनील ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 पर एक और तीखा तंज कसा है जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में एक बातचीत में जब सुनील पाल से पूछा गया कि क्या वो समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आने वाले सीजन में गेस्ट के तौर पर आना चाहेंगे, तो उन्होंने तंज के अंदाज में कहा, "मैं तो नहीं जाऊंगा क्योंकि इतना बड़ा शो है, मेरे लायक नहीं है, मैं छोटा आर्टिस्ट हूं।" सुनील यहीं नहीं रुके, उन्होंने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में आगे कहा कि जैसे कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह जजिंग पैनल में बैठती हैं, वैसे ही समय रैना को सीजन 2 में अपनी सगी मां और सगे पिता को जज बनाकर बिठाना चाहिए और उनके सामने ये शो करना चाहिए।
बता दें, ये तंज साफ तौर पर उस पुराने विवाद की याद दिलाता है जब रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था।
सुनील पाल और समय रैना की इस नोंकझोंक की जड़ें पुरानी हैं। जब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दोनों ने स्टेज शेयर किया तो सुनील ने बाद में दावा किया कि उनके जोक्स काट दिए गए, उन्हें पहले से नहीं बताया गया कि समय भी वहां होंगे और उन्हें शो में जानबूझकर घेरा गया। साथ ही, उन्होंने आगे कहा था कि जज नवजोत सिंह सिद्धू ने समय के एक छोटे से जोक पर उन्हें "अगला कपिल" बता दिया जबकि उनके जोक्स पर न के बराबर प्रतिक्रिया मिली। अर्चना पूरन सिंह के रवैये पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे।
इतना ही नहीं, ये सारी तकरार 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के उस विवादित एपिसोड के बाद शुरू हुई जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था। इस पर देशभर में हंगामा मचा, FIR दर्ज हुईं और शो बंद हो गया। तब सुनील पाल ने समय रैना के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बता दें, सुनील पाल और समय रैना के बीच ये जुबानी जंग बताती है कि बॉलीवुड कॉमेडी जगत में पीढ़ियों का टकराव किस तरह खुलकर सामने आ रहा है और शायद ये सिलसिला अभी और लंबा चलेगा।
Published on:
24 May 2026 01:52 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
