
समय रैना के दोस्त बलराज घई (फोटो सोर्स: IMDb)
Balraj Ghai Khar Hotel Accused Of Encroaching Public Footpath: मुंबई के खार इलाके में एक बड़ा विवाद सामने आया है जहां स्थानीय निवासियों ने यूनिकॉन्टिनेंटल होटल पर आरोप लगाया है कि उसने खार रेलवे स्टेशन के पास पब्लिक स्पेस को अपनी प्राइवेट पार्किंग में बदल दिया है। इस मामले ने इसलिए और ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि ये होटल उस घई परिवार से जुड़ा है जिसके बेटे बलराज घई कॉमेडियन समय रैना के करीबी दोस्त हैं।
मिड-डे के मुताबिक, खार रेलवे स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक फुटपाथ 6 महीने से ज्यादा समय से होटल की पार्किंग व्यवस्था, बेंच और झंडों की वजह से ब्लॉक है। इसके चलते पैदल चलने वालों को ट्रैफिक के बीच सड़क पर चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें, इस प्रॉपर्टी में फेमस कॉमेडी वेन्यू 'द हैबिटेट' और होटल सम्राट जैसी जगहें शामिल हैं।
ये मामला कोई नया नहीं है। 2018 में भी सोशल मीडिया पर इस कब्जे की फोटोज शेयर की गई थीं और मुंबई पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए टैग किया गया था। खार सिटिजन्स कलेक्टिव ने BMC ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बार-बार शिकायत की है लेकिन कथित तौर पर ठोस कार्रवाई कभी नहीं हुई।
खार सिटिजन्स कलेक्टिव ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस को लिखे पत्र में ये भी आरोप लगाया कि जब भी लोग फुटपाथ खाली करने की मांग करते हैं तो होटल के प्रतिनिधि उन्हें धमकाते और डराते हैं। इस आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
बता दें, यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के चेयरमैन परमजीत सिंह घई हैं और उनके बेटे बलराज सिंह घई 'द हैबिटेट' चलाते हैं। बलराज घई कॉमेडियन समय रैना के करीबी दोस्त हैं और 'लेटेंट' विवाद के बाद उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। पिछले साल इसी होटल में एक कॉमेडी विवाद के बाद कथित तोड़फोड़ हुई थी जिस पर ऑनलाइन काफी बहस हुई थी।
Updated on:
22 May 2026 05:50 pm
Published on:
22 May 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
