19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय रैना के विवादित शो ‘India’s Got Latent 2’ में क्या कर रही हैं आलिया? लीक हुई तस्वीर से बना सस्पेंस

Alia Bhatt and Sharvari join Samay Raina for Latent 2: समय रैना की नई वेब सीरीज 'Latent 2' ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की मौजूदगी से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में नजर आया कि इस सीरीज के मेकर्स ने बड़ी एंट्री प्लान की है।

2 min read
Google source verification
समय रैना और आलिया भट्ट

समय रैना और आलिया भट्ट(फोटो सोर्स: IMDd)

Alia Bhatt and Sharvari join Samay Raina for Latent 2: एक बड़ी खबर आई है उन सभी फैंस के लिए जो इंडियाज गॉट लेटेंट के दीवाने थे। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का ये फेमस और विवादित शो एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रहा है। बता दें, शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होते ही वायरल हो गई और फैंस खुशी और हैरानी दोनों से भर गए।

ये सवाल इतना विवादित था कि देशभर में हंगामा मच गया

इस लीक हुई फोटोज में जो सबसे बड़ा सरप्राइज है वो है, बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी की जजों के पैनल में मौजूदगी। दो नए चेहरों को देखकर फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाया कि ये दोनों अपनी अपकमिंग स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' का प्रमोशन करने के लिए शो में आई होंगी। कुछ यूजर्स ने ये भी दावा किया कि फोटोज AI से बनाई गई है। हालांकि तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

इतना ही नहीं, 2024 में यूट्यूब पर धमाकेदार शुरुआत करने वाला इंडियाज गॉट लेटेंट जल्द ही एक बड़े विवाद में फंस गया था। पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक एपिसोड में गेस्ट जज की रोल में एक कंटेस्टेंट से एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था। ये सवाल इतना विवादित था कि देशभर में हंगामा मच गया।

अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज हुईं

इस मामले में रणवीर, अपूर्व मखीजा और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज हुईं। मुंबई पुलिस और नेशनल कमीशन फॉर विमेन को भी शिकायतें भेजी गईं। आखिरकार समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए। बता दें, शो की वापसी की खबर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। एक तरफ पुराने दर्शक उत्साहित हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या इस बार शो की सीमाएं और जिम्मेदारी तय होगी। दरअसल, समय रैना की ये वापसी बताती है कि विवाद के बाद भी एक कलाकार अपनी कला से मुंह नहीं मोड़ता, लेकिन इस बार उम्मीद है कि मनोरंजन और जिम्मेदारी दोनों साथ चलेंगी।