
स्टारप्लस का नया टीवी शो (Photo Source- Video)
Sairaab Star Plus show promo: पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने सफलता के नए झंडे गाड़े थे। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। कपल रातोंरात देश के नए क्रश और सुपरस्टार बन गए थे। अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई अवॉर्ड या नया रिकॉर्ड नहीं, बल्कि टेलिविजन पर आने वाले एक नए शो का प्रोमो है। दरअसल, स्टार प्लस के आगामी शो 'सैराब' का एआई-जनरेटेड (AI-Generated) प्रोमो जैसे ही आउट हुआ, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस इस शो के किरदारों और कहानी की तुलना सीधे 'सैयारा' से कर रहे हैं और लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
रिलीज हुए AI प्रोमो में एक रॉकस्टार को हाथ में गिटार लिए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाया गया है, जिसके लिए हजारों की भीड़ दीवानी हो रही है। वहीं, बैकस्टेज पीली साड़ी पहने एक लड़की उसे निहार रही है, जो रॉकस्टार के रोकने पर भी दूर चली जाती है। हालांकि, मेकर्स ने प्रोमो में एक्टर्स के चेहरे साफ नहीं किए हैं, लेकिन नेटिजन्स ने तुरंत इसका कनेक्शन 'सैयारा' के अहान पांडे यानी कृष कपूर के किरदार से जोड़ दिया।
इंस्टाग्राम और एक्स पर यूजर्स इस प्रोमो को फिल्म की नकल बताकर मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या मेकर्स अब सीधे फिल्मों की नकल करने लगे हैं? 'सैयारा' के कृष कपूर जैसा अंदाज हर कोई कॉपी नहीं कर सकता।" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "जो बात ओरिजिनल में थी, वो इस नकल में कहां। सैयारा की बराबरी करना नामुमकिन है।"
भले ही मेकर्स ने अभी तक स्टार कास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फैंस ने अपनी पसंदीदा जोड़ियों के नाम सुझाने शुरू कर दिए हैं। 'बेपनाह' सीरियल के फैंस चाहते हैं कि इस शो में हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की जादुई जोड़ी की वापसी हो। दूसरी तरफ, अंदरूनी सूत्रों की मानें तो यह शो 'बिग बॉस' फेम तान्या मित्तल और अमाल मलिक को मिल सकता है। चर्चा है कि एकता कपूर ने बिग बॉस के दौरान ही इन्हें एक शो ऑफर किया था और हाल ही में तान्या ने अपने पहले टीवी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने की बात भी कबूली थी।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'सैयारा' की कहानी एक म्यूजिशियन और राइटर की अधूरी मोहब्बत पर आधारित थी, जिसने दर्शकों को खूब रुलाया था। अहान पांडे की इस डेब्यू फिल्म ने केवल तारीफें ही नहीं बटोरीं, बल्कि कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ रुपये का छप्परफाड़ कलेक्शन किया था, जिसके बाद से फैंस इसके किरदारों से बेहद भावुक जुड़ाव महसूस करते हैं। यही वजह है कि नए शो 'सैराब' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
Published on:
19 May 2026 01:46 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
