19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ हुई हिट तो खुश हुए CM Vijay Thalapathy, दी बधाई तो मेकर्स ने भी जताया आभार

Trisha krishnan Film Karuppu: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' ने अपने पहले वीकेंड में 147 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति ने भी फिल्म के मेकर्स से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
CM Vijay congratulates Trisha krishnan Film Karuppu team amid affair and divorce news

सीएम विजय ने की तृषा कृष्णन की फिल्म की तारीफ (Photo Source- IMDB)

CM Joseph Vijay congratulates Karuppu team: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और खूबसूरत अदाकारा तृषा कृष्णन की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स समीक्षकों से लेकर आम दर्शकों तक, हर तरफ से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, तृषा का नाम लगातार विजय थलपति से भी जुड़ रहा है दोनों को सोशल मीडिया पर एक कपल कहा जाता है। ऐसे मेंविजय थलपति ने तृषा की फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की है और ‘करुप्पु’ की पूरी टीम को बधाई दी है।

विजय ने दी तृषा की फिल्म की सफलता पर बधाई (CM Vijay congratulates Trisha Film Karuppu team)

फिल्म की टीम ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सीएम विजय फिल्म के मेकर्स के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ टीम ने कैप्शन में लिखा, "हमें यह बताते हुए बेहद गर्व और खुशी हो रही है कि तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने हमारे निर्माता एसआर प्रभु से मुलाकात की और सूर्या स्टारर फिल्म 'करुप्पु' की शानदार सफलता पर पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके इन शब्दों ने हमारी पूरी टीम में एक नया उत्साह और जोश भर दिया है।"

मुख्यमंत्री जन राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये (Trisha Krishnan Karuppu movie)

‘करुप्पु’ के निर्माता एसआर प्रभु ने 'तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (TFAPA) के अन्य मेंबर्स के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में जोसेफ विजय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मुख्यमंत्री जन राहत कोष (CM Public Relief Fund) के लिए 10 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट उन्हें सौंपा। इसी मुलाकात के दौरान सीएम विजय ने निर्माता एसआर प्रभु को फिल्म 'करुप्पु' की शानदार परफॉर्मेंस के लिए बधाई भी दी।

बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पु' की आंधी (RJ Balaji director Karuppu 147 crore)

आरजे बालाजी के बेहतरीन निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। मेकर्स ने जो आंकड़े जारी किए गए थे उसके मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनिया भर से 147 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है।

दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही सीएम विजय द्वारा फिल्म को बधाई देने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। दरअसल, पिछले काफी समय से तमिल गलियारों में तृषा कृष्णन का नाम जोसेफ विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है, ऐसे में फैंस इस बधाई को बेहद खास मान रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि विजय ने भले ही राजनीति में कदम रख दिया हो, लेकिन वे सिनेमाई दोस्तों की हौसलाअफजाई करना कभी नहीं भूलते।