19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twisha Sharma Death: कौन थीं एक्ट्रेस- मॉडल ट्विशा शर्मा? मौत से देश में बवाल, अभिनेता धीक्षित शेट्टी को लगा झटका

Twisha Sharma Death: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पूर्व 'मिस पुणे' और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। उनके के परिजनों ने उनके वकील पति और रिटायर्ड जज सास पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, इंडस्ट्री को भी तगड़ा झटका लगा है और उनके साथ काम कर चुके एक्टर ने भी ट्विशा की मौत पर हैरानी जताई है।

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma found body in bhopal investigates dowry actor Dheekshith Shetty reaction Actress model death

ट्विशा शर्मा की मौत पर इंडस्ट्री को लगा झटका

Twisha Sharma Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर दहेज के नाम पर बेटियों पर होने वाले जुल्मों की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। ट्विशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मृतका के पति समर्थ सिंह जो पेशे से वकील हैं और उनकी सास गिरिबाला सिंह जो एक रिटायर्ड जज हैं का नाम सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। ऐसे में ट्विशा से साथ काम कर चुके एक्टर धीक्षित शेट्टी ने भी बयान दिया है।

ट्विशा शर्मा की मौत पर को-एक्टर का बयान (Actress Model Twisha Sharma Death)

ट्विशा शर्मा की मौत की खबर मिलते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में उनके को-स्टार रहे अभिनेता धीक्षित शेट्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "ट्विशा एक बेहद जुनूनी और जिंदादिल लड़की थीं। उनका इस तरह चले जाना और खुदकुशी जैसा कदम उठाना गले नहीं उतरता।"

डेटिंग ऐप के जरिए प्यार फिर की शादी (Twisha Sharma Love Story)

ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने पिछले साल यानी दिसंबर 2025 में शादी जैसा बड़ा कदम उठाया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 10 बजे तक ट्विशा की अपने परिवार से फोन पर बात हुई थी और वह भोपाल का यह घर छोड़कर वापस अपने माता-पिता के पास नोएडा जाना चाहती थीं।

MBA ग्रेजुएट और पूर्व ‘मिस पुणे’ थीं ट्विशा (Twisha Sharma Career)

ट्विशा शर्मा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और करियर में भी काफी होनहार थीं। वह एक एमबीए (MBA) ग्रेजुएट थीं और दिल्ली की एक प्रतिष्ठित कंपनी में कई सालों तक काम कर चुकी थीं। इसके अलावा, वह मनोरंजन जगत में भी काफी एक्टिव थीं और पूर्व ‘मिस पुणे’ भी रह चुकी थीं। उन्होंने 'जरा संभल के' (2018) और 'मुग्गुरु मोनागल्लू' (2021) जैसी दो फिल्मों में भी काम किया था।

जांच के लिए गठित हुई एसआईटी (SIT) (Twisha Sharma Husband samarth singh)

कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के रसूख को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।