
समय रैना और वरूण धवन (फोटो सोर्स: x के @fpjindia अकाउंट और IMDb द्वारा ली गई)
Varun Dhawan Gets Trolled By Samay Raina: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में जुटे हैं, लेकिन फिल्म से ज्यादा सुर्खियों में है उनका स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के साथ एक मजेदार जिम सेशन का वीडियो वायरल, जिसमें समय ने वरुण के नए गाने 'वॉव' (Wow)को लेकर एक ऐसा रोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आज 13 मई को वरुण धवन (Varun Dhawan) ने इंस्टाग्राम पर समय रैना के साथ जिम सेशन का एक वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में वरुण 'वॉव'(Wow) गाने की एक लाइन बोलते हुए दिखे और उम्मीद लगाए बैठे थे कि समय आगे जारी रखेंगे, लेकिन समय ने तुरंत मजाकिया अंदाज में टोका,"भाई, ऐसे नहीं चलेगा गाना।" इस पर जब वरुण ने हैरान होकर पूछा कि क्यों, तो समय ने जवाब दिया,"अच्छा गाना बनाओ, अपने आप चलेगा यार।" ये सुनकर वरुण खुद हंस पड़े और बोले, "शिट यार, मुझे लगा चल जाता है ऐसे।" वरुण ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, "क्या कमीना है वाह।"
इस मजेदार वीडियो पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपना रिएक्शन दिया। जिस पर फैंस ने कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजी की बाढ़ ला दी और इसे 'बहुत फनी' बताया। ये मोमेंट्स असल में फिल्म की उस बातचीत को और बड़ा बना गया जो 'वॉव' (Wow) गाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही है।
इतना ही नहीं, वरुण के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ये गाना तनिष्क बागची, रोनी अजंली और गिल मछराई ने कंपोज किया है और हार्डी संधू और किरण बाजवा ने गाया है, लेकिन गाने को सोशल मीडिया पर खासी आलोचना मिली है। एक यूजर ने लिखा कि ये 2026 का सबसे बड़ा वाहियात गाना है। किसी ने कहा कि आवाज वरुण को सूट नहीं कर रही और डांस स्टेप्स कार्तिक आर्यन जैसे लग रहे हैं।
बता दें, डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अहम रोल में हैं।
Updated on:
13 May 2026 12:44 pm
Published on:
13 May 2026 12:44 pm
