
Kangana Ranaut Break Silence On Wedding Rumours (सोर्स- एक्स)
Kangana Ranaut Break Silence On Wedding Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों, बेबाक बयानों और अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल मचा दिया कि लोग उनकी गुपचुप शादी तक की बातें करने लगे। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बड़ी बिंदी लगाए कंगना को जब मुंबई की सड़कों पर देखा गया तो हर तरफ एक ही सवाल उठने लगा कि क्या अभिनेत्री ने चुपचाप शादी कर ली है?
दरअसल, कंगना हाल ही में मुंबई में शूटिंग के दौरान नजर आई थीं। इस दौरान उनका पूरा लुक एक शादीशुदा महिला जैसा था। जैसे ही उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। किसी ने कहा कि कंगना ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है तो किसी ने पूछा कि आखिर उनका दूल्हा कौन है।
इन अफवाहों ने इतना जोर पकड़ लिया कि आखिरकार खुद कंगना रनौत को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया कि वह शादीशुदा नहीं हैं और यह पूरा लुक सिर्फ उनके किरदार का हिस्सा था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आखिर शादीशुदा महिला के लुक में इतना बड़ा मुद्दा क्या है? कलाकारों को हर तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं।
कंगना ने यह भी कहा कि वह रोजाना शहर में शूटिंग कर रही हैं और किसी ने अचानक उनकी तस्वीर क्लिक कर ली, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। अभिनेत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर वो शादी करेंगी तो छिपकर नहीं करेंगी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर कुछ हद तक विराम लग गया।
राजनीति में कदम रखने के बाद भी कंगना लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ इन दिनों चर्चा में है। ये फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अस्पताल स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई थी।
कंगना की ये फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर दिलजीत दोसांझ की फिल्म से होने वाली है। ऐसे में फैंस अब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कंगना अपनी नई फिल्म से क्या कमाल दिखाती हैं।
Published on:
22 May 2026 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
