
एक्टर रोनित रॉय(फोटो सोर्स: IMDb)
Ronit Roy warns fans about online impostor: टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रोनित रॉय ने सोशल मीडिया पर एक चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कोई शख्स उनके नाम का यूज करके लोगों से खासकर महिलाओं से कनेक्ट कर रहा है और धोखे से पैसे ऐंठने और बुकिंग लेने की कोशिश कर रहा है। बता दें, रोनित ने न सिर्फ सबको आगाह किया बल्कि उस स्कैमर को सीधे संदेश भी दिया।
एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने अपने नोट में साफ लिखा कि उन्हें पता चला है कि एक शख्स उनके नाम से लोगों को मैसेज कर रहा है और पैसे मांग रहा है। उन्होंने संदिग्ध नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक की। अपने नोट के लास्ट में उन्होंने स्कैमर को सीधे चेतावनी दी, "पुलिस तुम्हें पकड़ने आ रही है।" साथ ही, रोनित ने अपने बयान के साथ कई स्क्रीनशॉट भी सााझा किए जिनमें WhatsApp चैट, Facebook मैसेज और फोन नंबर की फोटोज शामिल थीं। इनसे साफ पता चलता है कि स्कैमर किस तरह उनकी पहचान का दुरुपयोग कर रहा था।
एक्टर रोनित रॉय ने स्पष्ट किया कि वो या उनके प्रतिनिधि कभी भी सोशल मीडिया पर महिलाओं से प्राइवेटली कनेक्ट नहीं करते और न ही पैसे या कोई फेवर मांगते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे किसी भी संपर्क को तुरंत उन्हें सूचित करें।बता दें, ये मामला एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है, सेलेब्रिटी की पहचान चुराकर स्कैम करना अब आम होता जा रहा है। फैंस को सलाह है कि किसी भी ऑनलाइन बातचीत या लेन-देन से पहले पहचान को ध्यान से वेरिफाई करें और संदेह होने पर तुरंत सेलेब्रिटी या पुलिस को सूचित करें।
इससे पहले भी रोनित रॉय ने अपने पोस्ट में बताया था कि वो अब अपनी जिंदगी में एक ऐसी नई राह बनाना और उस पर चलना चाहते हैं, जो उन्हें एक इंसान, रिश्ते और कलाकार के तौर पर बेहतर बनाए। उन्होंने स्वीकार किया कि आराम और पुरानी आदतों को छोड़कर लीक से हटकर जीना उनके लिए बहुत मुश्किल और डरावना है, लेकिन वह जानते हैं कि ये कदम उठाना बहुत जरूरी है।
Published on:
22 May 2026 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
