14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 दिन की भूख हड़ताल, बिगड़ती सेहत के बीच आयशा खान ने की ऐसी अपील, ‘ग्लैमर को छोड़ असल मुद्दों पर ध्यान देना होगा’

Ayesha Khan Reacting Sonam Wangchuk hunger strike: आयशा खान ने 17 दिनों की भूख हड़ताल के दौरान अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद एक महत्वपूर्ण अपील की है, जिसमें उन्होंने लोगों से ग्लैमर और दिखावे को छोड़कर असल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
2 min read
Google source verification
फिल्म 'धुरंधर' आइटम सॉग फेम आयशा खान (सोर्स: Instagram-AyeshaKhan)

फिल्म 'धुरंधर' आइटम सॉग फेम आयशा खान (सोर्स: Instagram-AyeshaKhan)

Ayesha Khan Reacting Sonam Wangchuk hunger strike: फिल्म 'धुरंधर' में आइटम सॉग से फेम पाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा नोट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान एंटरटेनमेंट से हटाके सामाजिक मुद्दों की ओर खींचा है। आयशा ने एक्सेप्ट किया कि उन्हें खुद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की चल रही भूख हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और आम लोगों से अपील की कि देश के खास मुद्दों को भी उतनी ही गंभीरता से सामने लाया जाए, जितनी ग्लैमर और विवादों से जुड़ी खबरों को मिलती है।

आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की

आयशा खान ने एक्टर ओमी वैद्य की एक पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और इस पोस्ट में ओमी ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताई और लोगों से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की। बता दें, पोस्ट शेयर करते हुए आयशा ने लिखा कि उन्हें भी इस भूख हड़ताल की जानकारी नहीं थी, जो उनके लिए हैरानी की बात है, जिसमें उन्होंने कहा कि समाज में मनोरंजन और विवादों पर जरूरत से ज्यादा फोकस होने के कारण कई बार जरूरी मुद्दे लोगों की नजर से ओझल हो जाते हैं।

इसके साथ ही, आयशा ने मीडिया से अपील की कि वो केवल फिल्मी खबरों तक सीमित न रहे, बल्कि देश में चल रहे सामाजिक और मानवीय विषयों को भी प्रमुखता से सामने लाए। आयशा खान के मुताबिक, लोगों तक सही और जरूरी जानकारी पहुंचाने में मीडिया की बड़ी भूमिका होती है।

ओमी वैद्य ने भी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई

तो वहीं, ओमी वैद्य ने भी अपने इंस्टा नोट में सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता जताई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो नहीं चाहते कि लंबे समय तक चल रही भूख हड़ताल का उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़े। उन्होंने लोगों से इस विषय पर जागरूक रहने और इसकी जानकारी शेयर करने की अपील की।

इसी बीच, वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी भूख हड़ताल लगातार जारी है और इस दौरान उनका वजन काफी कम हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में उनके ब्लड शुगर लेवल में गिरावट और अन्य स्वास्थ्य संकेतकों में बदलाव दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। आयशा खान का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और सार्वजनिक हित के मुद्दों पर भी बराबर ध्यान दिया जाना चाहिए।