14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर के इलाज के बीच बेटे को इस्लामी तालीम देती दिखीं दीपिका कक्कड़, वीडियो पर बंट गए सोशल मीडिया यूजर्स

Dipika Kakar Islamic Education: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में अपने कैंसर के इलाज के बीच अपने बेटे को इस्लामी तालीम देती नजर आईं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस्लामी सीख देती दिखीं (सोर्स: youtube-Dipika Ki Duniya)

दीपिका बेटे को इस्लामी सीख देती दिखीं (सोर्स: youtube-Dipika Ki Duniya)

Dipika Kakar Islamic Education: टीवी जगत की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत और परिवार, दोनों वजहों से लगातार सुर्खियों में हैं। कैंसर के इलाज के दौर से गुजर रहीं दीपिका अपनी प्राइवेट लाइफ की झलकियां हमेशा पति शोएब इब्राहिम के साथ व्लॉग के जरिए फैंस तक पहुंचाती रहती हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक नए व्लॉग में उन्होंने बेटे रुहान के साथ बिताए स्पेशल मेमेंट दिखाए, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

एक्ट्रेस अपने 2 साल के बेटे रुहान को शुरुआती इस्लामी तालीम देती दिखीं

आप इस वीडियो में देख सकते है कि दीपिका अपने करीब 2 साल के बेटे रुहान को घर पर शुरुआती इस्लामी तालीम देती नजर आती हैं। वो उसे 'अलिफ-बे' का कायदा सिखाती दिखाई देती हैं। इस दौरान मां-बेटे की बॉन्डिंग और रुहान को सिखाने का उनका अंदाज कई यूजर्स ने पसंद किया है। बता दें, फैंस ने दीपिका की पैरेंटिंग की तारीफ करते हुए उन्हें सुपरमॉम तक कहा।

इसके साथ ही, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दीपिका आधुनिक सोच रखने के बावजूद अपने बेटे को धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा भी दे रही हैं। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि रुहान छोटी उम्र से ही सिपारा और कुरान की शुरुआती शिक्षा सीख रहा है, जो अच्छी बात है।

वीडियो पर आए ऐसे कमेंट्स

बता दें, वीडियो पर सभी प्रतिक्रियाएं एक जैसी नहीं रहीं। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या दीपिका ने अपना धर्म पूरी तरह बदल लिया है। तो कुछ ने ये भी लिखा कि वह उर्दू सीख रही हैं और बेटे को इस्लामी शिक्षा दे रही हैं। इन कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर सपोर्टर्स और ट्रोल्स के बीच बहस शुरू हो गई। दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब दीपिका अपने बेटे को धार्मिक शिक्षा देते हुए दिखाई दी हैं। इससे पहले भी उनके व्लॉग में रुहान को नमाज पढ़ाते और सिखाते हुए देखा गया था। ऐसे वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बनते रहे हैं।

इस बीच, दीपिका अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। कैंसर के इलाज के बावजूद वो पॉजिटीव सोच बनाए हुए हैं और परिवार के साथ सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। फैंस भी लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।