22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर के बीच दीपिका कक्कड़ की एक भूल पर पति ने किया ऐसा रिएक्ट, वायरल हुआ वीडियो

Dipika Kakkar Cancer Treatment: कैंसर से जूझने के बाद दीपिका कक्कड़ की स्वस्थ होना उनके जीवन की एक बड़ी जीत रही है। हाल ही में उनकी एक मजेदार घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
कैंसर के बीच दीपिका कक्कड़ की एक भूल पर पति ने किया ऐसा काम, वायरल हुआ वीडियो

दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम (सोर्स: X)

Dipika Kakkar Cancer Treatment: टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ इस समय कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन वे अपनी पॉजिटिव ऊर्जा खत्म नहीं होने दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति शोएब इब्राहिम के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक खास मोमेंट्स शेयर किया, जिसमें उन्होंने घर के छोटे सदस्य के साथ काफी मस्ती की।

दीपिका थोड़ी कन्फ्यूज दिखीं

22 फरवरी की उनकी शादी की एनिवर्सिरी पर, दीपिका थोड़ी कन्फ्यूज दिखीं और अपनी शादी की तारीख याद रखने में चक्कर खा गईं। बता दें, उनका कहना था कि उनकी शादी 23 या 24 फरवरी को हुई थी, लेकिन शोएब इस दिन को पूरी तरह से याद रखे थे। इस नुस्खे पर शोएब ने थोड़ी हैरानी भरे अंदाज में दीपिका की चुटकी ली और बेटे रूहान को भी इस मजेदार अवसर पर मम्मी को याद दिलाने के लिए कहा। साथ ही, रूहान ने अपनी मासूमियत से बताया, "शर्म करो दीपिका कक्कड़," जिसे सुनकर परिवार में खूब हंसी-मजाक हुआ। दीपिका ने थोड़ी नाराज होने की एक्टिंग भी की, लेकिन जल्दी ही बेटे को गले लगाकर प्यार जताया। ये मोमेंट उनके फैंस के लिए बेहद प्यारा और इमोशनल भी रहा।

अगर एक्ट्रेस की स्वास्थ्य की बात करें तो, दीपिका इस समय एक गंभीर चुनौती का सामना कर रही हैं। उन्हें पेट में सिस्ट जैसी समस्या हो गई है, जिससे काफी दर्द हो रहा था और वे अस्पताल भी गईं। सौभाग्य से, डॉक्टरों ने बताया है कि ये सिस्ट एक छोटे और आसान ट्रीटमेंट से ठीक हो जाएगी। इसके साथ ही, लिवर कैंसर के बाद से दीपिका लगातार अपनी सेहत का ख्याल रख रही हैं।

कठिन समय में सहारा बने शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम इस कठिन समय में पूरी तरह से दीपिका का सहारा बने हुए हैं। दोनों की जोड़ी और परिवार की मजबूत एकजुटता फैंस के लिए प्रेरणा बन रही है। दर्शक दिल से प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान जल्द ही दीपिका को स्वस्थ और खुशहाल जीवन दे। फैंस की दुआओं के बीच, दीपिका कक्कड़ अपनी लाइफ की छोटी-छोटी खुशियों को संभाल कर, अपने बच्चों और परिवार के साथ मुस्कुराती रहना जारी रखेगी ये उम्मीद है।