
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (सोर्स: pallav_paliwal के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)
Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। मीडिया और फैंस के बीच चर्चा है कि वे अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। बता दें, कपल ने अभी तक इस बात की आधिकारिक दावा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर छाए अफवाहे और वायरल हुए वीडियो इस खबर को और मजबूत कर रहे हैं।
पिछले दिनों विजय के हैदराबाद के घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जाते हुए देखा गया, जिससे शादी की अफवाहें और तेज हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर, शनिवार को दोनों को अलग-अलग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां रश्मिका ने ग्रे स्वेटशर्ट और मैक्सी स्कर्ट पहनी थी। उनकी एंगेजमेंट डायमंड रिंग को वो कैमरे से छुपाती नजर आईं, जबकि विजय भी फेस मास्क लगाए हुए थे।
जब पैपराजी के शादी की बधाई देने पर रश्मिका ने मुस्कान के साथ जवाब दिया और बताया कि उन्हें अपनी फ्लाइट पकड़नी है और देखते ही देखते, ये मोमेंट भी एयरपोर्ट पर कैमरों में कैद हो गया। इन्हीं सबके बीच इस वीक की शुरुआत में सोशल मीडिया पर कपल का एक वेडिंग इनवाइट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि शादी की एक छोटी-सी प्राइवेट सेरेमनी 26 फरवरी को आयोजित होगी। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद स्थित ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा।
बता दें, रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में विजय के घर पर एक प्राइवेट सगाई समारोह किया था, जिसमें इस सगाई की सार्वजनिक पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन तब से दोनों को अंगूठियां पहने देखा जा रहा है, जो इस रिश्ते की पुष्टि करती हैं। अब फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है और सोशल मीडिया की दुनिया में इस खबर ने चार चांद लगा दिए हैं।
Published on:
22 Feb 2026 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
