
रश्मिका मंदाना और विजय (सोर्स: x)
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding: साउथ के फेमस कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर चर्चा में आए हैं। दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में एक छोटा, प्राइवेट इवेंट करने का फैसला किया है। खबर है कि ये शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के बाहरी इलाके में अरावली रेंज के पास ITC होटल्स के द मेमेंटोस में होने वाली है।
स्टार्स विजय और रश्मिका इस शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखना चाहते हैं और दोनों ने शादी के दौरान नो-फोन पॉलिसी लागू कर रखी है ताकि किसी भी फोटो या वीडियो का लीक होना रोका जा सके। इसके साथ ही, ये भी बताया जा रहा है कि एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म ने कपल से शादी के वीडियो के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन दोनों ने इसे मना कर दिया है। विजय खास तौर पर चाहते हैं कि ये समारोह पूरी तरह प्राइवेट रहे और इसका कोई व्यावसायिकरण न हो।
इतना ही नहीं, शादी से पहले दोनों एक साथ एक नए ऐड के लिए शूटिंग करेंगे। इससे पहले भी दोनों ने एक बाथ सोप ब्रांड के विज्ञापन में यंग मैरिड कपल के किरदार में काम किया था। इस नई शूटिंग के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
ये पार्टी तेलंगाना के ताज कृष्णा होटल में होगी, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के कई मेगा स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है। दरअसल, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के भी समारोह में आने की खबर है। बता दें, फिल्म इंडस्ट्री के बीच चर्चा है कि विजय और रश्मिका अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं और अपने खास दिन को सिर्फ अपने करीबियों के साथ मनाना चाहते हैं।
Published on:
20 Feb 2026 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
